Lila Amrit

अवतार · सभी अध्याय

अद्भुत घुड़सवार

श्री योगीराज के पास एक अच्छा घोड़ा था। योगीराज स्वयं एक अच्छे घुड़सवार थे। आप अपने घोड़े को बहुत तेज दौड़ाते थे। आप दौड़ाते हुए घोड़े पर कई कलाबाजियां करते थे। बारी-बारी से चढ़ते एवम् उतरते, दौड़ते हुए घोड़े पर खड़ा होना। घोड़े के पेट के नीचे होकर पुन: पीठ पर आना आदि उनके लिए सहज आसानी थी। कई बार योगीराज जब घोड़े की पीठ के नीचे छिप जाते थे, तब लोग आश्चर्य करते कि घोड़ा, बिना सवार के जा रहा है। बिना सवार का घोड़ा समझकर लोग उसे पकड़ने दौड़ते। इतने में अचानक ही योगीराज पीठ पर बैठ जाते। लोग इस अद्भुत कलाबाजी से दांतों तले अंगुली दबाया करते थे। कई बार आप घोड़े को आज्ञा देते कि जाओ इन-इन खेतों में चरकर इस समय तक वापस आ जाना। घोड़ा योगीराज के आदेश का एक मनुष्य की भांति पालन करता।