Lila Amrit

अवतार · सभी अध्याय

लड़की को जीवनदान

एक बार गाँव कैलाश में मीणा जाति के लोगों में विवाह था। विवाह के उत्सव में सभी मग्न थे। तभी अचानक हर्ष का वातावरण शोक में बदल गया। वहाँ पर "खेती" नामक लड़की की मौत हो गयी। शोकाकुल वातावरण में यहाँ उपस्थित सभी लोग रोने लगे। दु:ख की इस घड़ी में वहाँ पर परम पूजनीय योगीराज पधारे। और वहाँ पर सभी लोगों को बिलखते देखकर कारण जानना चाहा।

जब लोगों ने गुरुदेव का ध्यान उस मृत लड़की की ओर किया तब योगीराज उस मृत बाला के पास गये। कुछ समय तक मौन रहने के बाद योगीराज बोले, "यह लड़की मृत नहीं है। आप लोग व्यर्थ ही रो रहे हैं।" ऐसा कहकर योगीराज ने उस लड़की के कान में कुछ कहा। थोड़ी देर बाद लड़की अंगड़ाई लेते हुए बैठ गयी। यह अद्भुत चमत्कार देखकर वहाँ पर उपस्थित सभी लोग अत्यन्त प्रसन्न हुए। सभी ने योगीराज की जय-जयकार से आसमान गुंजा दिया।