Lila Amrit

अवतार · सभी अध्याय

चिड़ियों को जीवनदान

एक शिकारी बहुत सी चिड़ियों का शिकार करके, उनको टोकरी में भरकर आश्रम (गाँव-कैलाश) के समीप होकर अपने घर लौट रहा था। तभी उस शिकारी को देखकर योगीराज ने उसे रोका और उससे पूछा, "इस टोकरी में क्या है? मुझे दे दो मैं देखना चाहता हूँ।" योगीराज की आज्ञा का पालन करते हुए शिकारी ने टोकरी को योगीराज के समक्ष रख दिया। योगीराज ने टोकरी को हाथ में लेकर फुटबाल की भांति एक किक (लात) मारी कि देखते-देखते सभी चिड़ियाएं फुर्र-फुर्र करके उड़ गयीं।

शिकारी ने सोचा यह सब कैसे हुआ? सभी मृत चिड़ियाएं कैसे उड़ गयीं। वह इस चमत्कार को योगीराज की कृपा जानकर उनके चरणों में गिर गया। अपने दुष्कर्मों के लिए क्षमा याचना करने लगा। उसने मन में हिंसा से सदैव दूर रहने का संकल्प किया और अपने शेष जीवन में शिकार से सदा के लिए मुंह मोड़ लिया।