Lila Amrit

लेखक · सभी अध्याय

मेरे उज्ज्वल भविष्य का उदय

फिर मैंने सोचा, "यहाँ कोई नौकरी मिल जाये तो अच्छा रहे", कारण कि नौकरी के बहाने यहाँ रहना हो जायेगा, प्रभु की सेवा का विशेष लाभ मिलेगा और घर वाले भी खुश रहेंगे। ऐसा विचार कर श्री प्रभुजी को कहे बिना चुपचाप दो-तीन दिन शहर में जगह-जगह नौकरी की तलाश करता रहा, लेकिन कहीं भी नौकरी का आश्वासन नहीं मिला, आखिर निराश होकर शाम को छ: बजे श्री महाप्रभुजी के पास आया, दु:खी मन से उदास होकर सोच रहा था कि, "मुझ निर्बल का जीवन कैसे गुजरेगा।"

अन्तर्यामि मेरे अन्दर की सब जान रहे थे, श्री महाप्रभुजी तो निर्बल के बलराम, दीन हितकारी, दु:ख भंजन दातार, करूणा अवतार को यह मेरा महान् दु:ख सहन नहीं हुआ, आप में एकदम करूणा उमड़ आई, जैसे दया का समुद्र उलट कर पूरा मुझ पर बरसने की कृपा कर रहे हैं, वैसे ही परम कृपानाथ ने गरज कर कहा, "क्यों नौकरी के लिए फिरता है, इस वक्त मेरे पास ऊंची से ऊंची चार नौकरियाँ हैं-- प्रथम अंग्रेज गवर्नमेन्ट में, द्वितीय हिन्दू गवर्नमेन्ट में, तृतीय मुस्लिम गवर्नमेन्ट में एवं चतुर्थ सन्त गवर्नमेन्ट में। बोल, कौन--सी गवर्नमेन्ट में भर्ती करूं।"

उस समय जैसे आपकी छाया ही मुझ में प्रवेश होकर मेरे मुंह से निकला, "प्रभुजी सन्त गवर्नमेन्ट में ही भर्ती करो।"

तब दयालु ने फरमाया, "कर दूं।" मैंने कहा, "हाँ प्रभु।" फिर दयामय दाता ने दो मिनट आँख बन्द कर मुझ पतित, दीन हीन, अभागी जीवन के परालब्ध को काट कर मेरा उज्जवल भविष्य लिख दिया और आँख खोलकर अमृत भरी नजर से मुझ अनाथ की तरफ देख, अपने दोनों पावन हस्तकमल मेरे सिर पर रख कर फरमाया, "मैंने भर्ती कर दिया है गुजारे की क्या चिन्ता करता है? तेरे सिर पर मेरी भगवा चादर धर दूंगा, सो आनन्द ही आनन्द होगा, अब अन्य नौकरी की इच्छा मत करना।"

"विधाता के लेख को सतगुरु मिटा सकते हैं, लेकिन विधाता की ताकत नहीं कि सतगुरु के लेख को मिटा सके।"

श्री महाप्रभुजी के रूप को निरखता रहा। मुझे ऐसा अलौकिक सुख मिल रहा था मानो श्री महाप्रभुजी ने संसार की तमाम खुशियाँ मेरी झोली में भर दी हों।

प्रात: चार बजे मैंने ध्यानावस्था में ही देखा कि, "रतन जडि़त अति विशाल व ऊंचे सिंहासन पर विराजमान श्री महाप्रभुजी के चारों ओर दिव्य ज्योति किरणें परिक्रमारत हैं और केवल एक ही आवाज सुनाई दे रही है, "ॐ सत्य ब्रह्म श्री दीप परिपूर्ण नारायण नम:।" ब्रह्मा, विष्णु, महेश, शक्ति व गणेश, भगवान्‌ राम, कृष्ण, हनुमान, बद्री, केदार, जगन्नाथ, गंगा, यमुना, सरस्वती, चारों वेद श्रुति, स्मृति, गन्धर्व, देवनाग और भी अनेक विविध रूपों में अत्यन्त प्रकाशित हो रहे थे। ऐसी अलौकिक दिव्य विभूतियों को मैंने प्रत्यक्ष देखा। दर्शन कर मैं अति हर्षित हुआ। प्रात: ब्रह्ममुहूर्त में उठते ही मेरी अन्तरात्मा से जो आवाज सुनाई दी उसको मैंने भजन के रूप में स्वरबद्घ कर लिया, जो निम्र प्रकार है--

भजन
श्री पूज्य भगवान्‌ दीपनारायण, महाप्रभुजी महादाता हैं॥ टेर॥
निज मन से कोई ध्यान लगावे, वो ही सब कुछ पाता है।
जहाँ पर महिमा गाँवे भक्तजन, सब तीर्थ चले आते हैं॥ १॥
ब्रह्मा, विष्णु, महेश्वर आते, लक्ष्मी, पार्वती सब साथा है।
राम, लक्ष्मण, सीता सब आते, हनुमत शीष नवाता हैं॥ २॥
रिद्घि-सिद्घि लेकर गणपति आवे, घन आनन्द बरसाता है।
गंगा, यमुना, सरस्वती आवे, सब सुख आनन्द लाता है॥ ३॥
कृष्ण, अर्जुन, राधा, रुक्मण, सब गोपीयन रास रचाता है।
बद्रीनाथ, केदार, रामेश्वर, हिलमिल मंगल गाता है।
देवी-देवता सब ही आते, दर्शन कर हर्षाता है॥ ४॥
ऋषि-मुनि सब योगी आवे, धुन में ध्यान लगाता है।
सहस्त्र मुख से शेष गाँवे, नारद बीन बजाता है॥ ५॥
चार वेद और श्रुति स्मृति, गन्धर्व गान सुनाता है।
श्री महाप्रभुजी की महिमा भारी, क्या कोई समझाता है॥ ६॥
श्री दीप दयालु परम कृपालु, सबकी आस पुराता है।
माधवानन्द मग्र भया मन में, हर्ष हर्ष मुस्काता है॥ ७॥

उस समय से सर्व प्राणियों में, सर्व पदार्थों में, सर्व लोकों में मुझे केवल "ॐ नमो सत्य ब्रह्म श्री दीपनारायण नम:" मंत्र की धुन सुनायी देती है।

इसी मंत्र का प्राणी मात्र अखण्ड जप करते हैं। आकाश, पृथ्वी, अग्नि , वायु, जल सभी "ॐ नमो सत्य ब्रह्म श्री दीपनारायण नम:" मंत्र जपते हैं। पेड़, पौधे, फल, फूल, पत्तियाँ, सागर, नदियाँ, पर्वत भी इसी मंत्र को जपते हैं। मंदिर, तीर्थ, धर्म आदि में मुझे "ॐ नमो सत्य ब्रह्म श्री दीपनारायण नम:" मंत्र ही सुनाई देता है। रेल, मोटर, हवाई जहाज, जल जहाज आदि जिस किसी जगह में बैठता हूँ वही पर मुझको "ॐ नमो सत्य ब्रह्म श्री दीपनारायण नम:" मंत्र ही सुनाई देता है। जब मेरे समक्ष घड़ी या अन्य कोई वस्तु होती है तो उसमें से भी "ॐ नमो सत्य ब्रह्म श्री दीपनारायण नम:" ही सुनायी देता है। देव, गंधर्व, नाग, आत्मा, परमात्मा व रोम-रोम में विश्व दीप की अखण्ड धुन सुनाई देती है। "ॐ नमो सत्य ब्रह्म श्री दीपनारायण नम:" मुझे इस मंत्र के सिवाय किसी लोक, प्राणी या पदार्थ में कुछ भी सुनायी नहीं देता। माया का मिथ्या प्रपंच इन्द्रजाल की तरह शुभाशुभ घटता-बढ़ता रहता है व मिटता रहता है इसमें भी मुझे केवल यही मंत्र सुनायी पड़ता है। "ॐ नमो सत्य ब्रह्म श्री दीपनारायण नम:" भजन, पूजन, प्रार्थना, गाने-बजाने के वाद्य यन्त्रों में भी यही मंत्र "ॐ नमो सत्य ब्रह्म श्री दीपनारायण नम:" सुनाई देता है। सारा जगत, दृश्य, उत्पत्ति स्थिति लय उसी की सत्ता से होता है। चाँद,सूरज, तारे जितने भी ज्योति पुञ्ज हैं, विश्व दीप की ज्योति से प्रकाशित हैं। त्रिलोक में ऐसा कोई भी स्थान नहीं जहाँ विश्वदीप का प्रकाश व उनके नाम की धुन न सुनाई दे। सर्वत्र ही "ॐ नमो सत्य ब्रह्म श्री दीपनारायण नम:" की धुन व विश्वदीप का प्रकाश विद्यमान है। जब से मेरी अन्तरात्मा में विश्वदीप की ज्योति प्रकट हुई है तब से सर्वत्र ही श्री महाप्रभुजी को ही देखता हूँ, तब से उनके सिवाय दूसरा मुझे कुछ भी नजर नहीं आता। कण-कण में मुझे इसी मंत्र का आभास होता है।

इस प्रकार अन्य भक्तगण जो भी परम पिता परमेश्वर भगवान्‌ श्री दीपनारायण महाप्रभुजी का ध्यान करते हैं, उनकी भी अन्तरात्मा में विश्वदीप की अखण्ड ज्योति प्रकट होती हैं। समस्त प्रकार के जन्म-जन्मान्तर के विकार नष्ट हो जाते है। तथा वह भी सर्वलोकों में सर्व प्राणी व पदार्थों में "ॐ नमो सत्य ब्रह्म श्री दीपनारायण नम:" मंत्र की धुन व विश्वदीप की दिव्य ज्योति देखता है। अत: सर्व प्राणियों को श्री महाप्रभुजी के मंत्र "ॐ नमो सत्य ब्रह्म श्री दीपनारायण नम:" का जाप करके दिव्य जीवन बिताना चाहिये।

भजन
दसों दिशा श्री दीप दयाला। जहाँ देखूं वहाँ अजब उजाला॥ टेर॥
अन्तर बाहिर प्रकट जाहिर, सब घट व्यापक ज्योती विशाल॥ १॥
ज्ञानी जनों को हमेशा दर्शे, जो होवे सतगुरु का बाला॥ २॥
अज्ञानी अंधा दि ज्यांरा गंधा, जिसका जीवन है जगत-जंजाला॥ ३॥
जिसने सतगुरु पूर्ण पाया, सत्य स्वरूप में रहे मतवाला॥ ४॥
श्री दीप दयालु सर्वेश्वर साहब, सबमें चेतन रहने वाला॥ ६॥
श्री माधवानंद मगन भया मन में, पल-पल निरखूँ नूर निराला॥ ७॥