श्री महाप्रभुजी देवडूँगरी आश्रम में दीवार का काम एक मुसलमान मिस्त्री से करवा रहे थे। शाम को मिस्त्री श्री महाप्रभुजी को प्रणाम कर हाथ जोड़कर बोला, "हे सच्चे पीर! मेरी भारी पीड़ा है। उसे मिटाने की कृपा करावें।" श्री महाप्रभुजी ने मधुर मुस्कराकर कहा "मैं जानता हूँ, पाँच वर्ष से तेरी बीवी नाराज है। तेरे से नहीं बोलती है। तेरे से अलग भोजन बनाकर खाती है, इसलिए तू महादुखी है।" महाप्रभुजी ने मेरी तरफ इशारा कर कहा, "यह माधवानंद कह दे तो तेरी बीवी आज ही खुश हो जाएगी।" तब मियां मेरे पास आकर रोकर बोला, महाराज कृपा करो तब मैंने श्री महाप्रभुजी की तरफ देखा। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, "तू तो सिर्फ कह दे, तेरा कार्य तो मैं करूंगा।" तब मैंने कहा, "जा, आज तेरी बीवी खुश हो जायेगी।"
उसी समय से उसकी बीवी का मन पलट गया अपनी भूल का अहसास करके बढ़िया भोजन बना कर रखा। मिस्त्री के घर जाते ही दोनो ही बड़े प्रेम से मिले एवम प्रसन्नचित्त हुए। उसके बाद दोनों ने बड़े प्रेम से जीवन बिताया।