Lila Amrit

लेखक · सभी अध्याय

दयालु की अति दया

कुछ समय बाद श्री महाप्रभुजी सत्संग कर रहे थे। वेदान्त पर चर्चा चल रही थी तथा बहुत से सत्संगी भी बैठे हुए थे। तभी वहाँ पर एक पुरुष आया। उसने श्री महाप्रभुजी को दण्डवत प्रणाम किया और पास में ही बैठ गया। श्री महाप्रभुजी ने उसको प्रेमपूर्वक भोजन करवाया। रात के दस बजे तक सत्संग कर सभी ने श्री महाप्रभुजी को प्रणाम कर तथा आज्ञा पाकर विश्राम किया।

सभी को सोये हुए जानकर वह पुरुष चोर रात को दो बजे उठा और दो गद्दे, दो रजाई, दो तकिये तथा दो कम्बल लेकर रफू-चक्कर हो गया। श्री महाप्रभुजी के पलंग के पहरा देने वाले दो सेवकों ने यह सब कुछ देख लिया। तथा वे उसी वक्त चोर को पकड़कर लाने की सोच रहे थे, इतने में दीन हितकारी श्री महाप्रभुजी ने उन सेवकों से कहा, "ठहरो, इसको जाने दो। इसके पास सामान नहीं होने के कारण ही यह इन्हें ले जा रहा है। इसको बतलाना मत, इसे ले जाने दो। अगर इसे बतलाओगे तो यह दु:खी हो जायेगा। यहाँ पर तो कोई सामान लाता है तो कोई ले जाता है। सब प्रभु के ही चालक हैं।"