Lila Amrit

लेखक · सभी अध्याय

श्री देवपुरीजी का दर्शन

सन् १९७६ की शिव रात्रि को सवेरे चार बजे ध्यान में बैठने वाला ही था, इतने में कैलाश की तरफ से आकाश में प्रकाश-पुञ्ज आता दिखायी दिया। कुछ क्षण में ही वह ज्योति मेरे सामने शिव भोले भण्डारी श्री देवपुरीजी महाराज प्रकट हुए। मैंने साष्टांग दण्डवत प्रणाम किया और हाथ जोड़कर कहा, "हे प्रभु! आज तो मुझ अनाथ पर परम कृपा हुई।" इतने में योगीराज ने कहा कि, "मैं महेश्वरानन्द की सुरक्षा हेतु यूरोप जा रहा था। फिर सोचा कि तुमको देखता जाऊँ, तू याद आ गया सो मैं तेरे पास आ गया।" फिर मैंने प्रार्थना के रूप में यह भजन गाया।

भजन
श्री देवपुरीजी महादेव, दयाला।
कैलाशपुरी में, रहने वाला ॥
मन-इच्छा सब पूरे मनोरथ।
अपने भक्त का सदा रखवाला ॥ १॥
भोला भण्डारी सब कुछ देवे।
पल में शम्भू करदे, निहाला ॥ २॥
दास की फाँस काट दे,
पल में। जीवन मुक्त करे, तत्काला ॥ ३॥
आप अजुनी आदि महेश्वर।
कोटि ब्रह्माण्ड में,अखण्ड उजाला ॥ ४॥
सरणो लेवे सो, दु:खी नहीं रेवे।
परम सुखी कर देवे कृपाला ॥ ५॥
नमो अलबेला जोगी, ब्रह्मानन्द भोगी।
शिव का अंग, रंग, ढंग निराला ॥ ६॥
श्री दीप दयालु सर्वेंश्वर दाता।
पाया नाम का अमृत प्याला ॥ ७॥
"माधवानन्द" के विघ्न हरो शिव।
पल-पल सुमरे आपका बाला ॥ ८॥