श्री महाप्रभुजी के आश्रम के पास ही गाँव कचरास में एक करीमबक्स नामक मुसलमान रहता था। उसके भानजे की आँखों की ज्योति माता चेचक की बीमारी के कारण चली गयी थी। संयोगवश एक दिन करीमबक्स अपने भानजे को लेकर आश्रम में आया और श्री महाप्रभुजी को शीश झुकाकर विनती करने लगा, "हे हिन्दुओं के पीर! मुझ फकीर पर दया कीजिये। इस बच्चे की आँखों की ज्योति चली गयी है। इसका जीवन अन्धकारमय हो गया है। आप कृपा करके इसे नेत्र ज्योति दान दीजिए। मैं बड़े विश्वास के साथ आपके दर पर आया हूँ। सुना है आपके दर से किसी की झोली खाली नहीं गयी। दीन दुनिया की पुकार सुनने वाले मेरी बिगड़ी बना दो और इस बच्चे पर दया कीजिये।" अनाथों के नाथ श्री महाप्रभुजी ने बच्चे की आँखों का अवलोकन किया। कुछ विचार कर कहने लगे, "इस बच्चे की आँख में आक का दूध डाल दो, जिससे कि इसकी दोनों आंखों में ज्योति आ जायेगी।" लोगों को पूर्व से ही महाप्रभुजी पर विश्वास था। करीमबक्स ने श्री महाप्रभुजी की आज्ञानुसार एक दोने में आक का दूध लेकर अपने भानजे की दोनों आँखों में डाल दिया। थोड़ी ही देर पश्चात उस बच्चे की आँखों में ज्योति आ गयी। फिर प्रभु ने कहा, "कोई किसी का नाहिं, सांच पकड़ भज साँई ।' इस प्रकार मुसलमानों में भी गुरुदेव के प्रति आस्था जागृत हुई। आज भी मुसलमान आपको सच्चे दिल से पूजते हैं।
दिव्य लीलाएँ · सभी अध्याय