श्री महाप्रभुजी जंगल में घूमने पधारे हुए थे। वहाँ पर आपने वट वृक्ष का पत्ता देखा। उस पत्ते को आप अपने साथ आश्रम में ले आये। आश्रम के आंगन में एक छोटी-सी क्यारी बनाकर उसमें पत्ते को रख दिया। यह पत्ता तीन साल तक नहीं सूखा, बल्कि वैसा ही हरा-भरा रहा। बहुत से भक्तों को श्री महाप्रभुजी यह पत्ता दिखाते हुए फरमाते थे कि, "मेरे पास राम का पत्ता है, जिनको राम की खोज करनी हो वे यहीं से राम का पता पा सकते हैं। तीन साल के बाद उस पत्ते की कुछ जड़ें ऊपर की ओर व कुछ अंकुर नीचे की ओर जमीन में जाने लगी।"
श्री महाप्रभुजी तेज हवा में माचिस की तिल्ली को जलाते। हवा चाहे कितनी ही तेज क्यों न चल रही हो, हवा द्वारा तिल्ली से प्रज्जवलित लौ हिलती भी नहीं थी। अत: तिल्ली तूफान में भी नहीं बुझ पाती थी।
श्री महाप्रभुजी इस प्रकार अपने भक्त जनों के सामने कई बार कौतुकवश अनेक आश्चर्यजनक लीलायें सहज ही करते थे।