Lila Amrit

दिव्य लीलाएँ · सभी अध्याय

इन्द्र शिव की आज्ञा में

योगीराज श्री देवपुरीजी महाराज कभी खाटू के पहाड़ों में, कभी जंगलों में और कभी गाँव कचरास में तालाब के किनारे वृक्ष के नीचे धूणी तापते थे। कई बार ऐसा भी देखा जाता था कि अत्यधिक वर्षा के बावजूद भी उनकी धूणी जलती रहती और वे उसी अवस्था में बैठे रहते थे। फिर भी आप जहाँ विराजमान रहते थे, वहाँ से दस फुट की दूरी तक वर्षा की एक बूंद भी नहीं पड़ती। कई भक्त इस चमत्कार को देखकर आपसे कहते थे आपने मेघ को बांध रखा है। तब आप उनको समझाते हुए कहते थे, "यह इन्द्रदेव मुझसे भय खाता है, इसलिए मेरे ऊपर एक बूंद भी नहीं बरसाता। यह मेघ मेरे राज्य का मेघवाल है, अत: मुझसे डरता है।"