Lila Amrit

दिव्य लीलाएँ · सभी अध्याय

भक्त पर कृपा

योगीराज श्री देवपुरीजी महाराज कई बार बरसते हुए पानी में जंगल में गंगाराम नामक राजपूत के खेत पर बने मकान पर जाया करते थे। आप एक गोबर का छाणा (कण्डा) अपने हाथ में लेकर उस मकान पर गये और आवाज लगाकर कहने लगे कि "गंगाराम, तू देख ले इस इन्द्रदेव ने तो मेरा कण्डा भी ठण्डा नहीं किया। वह कण्डा धूप में जैसा गर्म था वैसा का वैसा इस घनघोर वर्षा में भी गर्म है।"

इस पर गंगाराम कहता, "हे दयानिधान! आप जैसे योगीराज जिस को हाथ में ले लेंगे, उस की गर्मी भला कौन ठण्डी कर सकता है?" गंगाराम के इन वचनों को सुनकर आप कहने लगते कि, "वाह गंगाराम! तुम भी गुरुदेव की माया को पहचानने लगे हो। अच्छा थोड़ा-सा दूध पिला दो फिर मैं चलूंगा ।" ऐसा कहकर दूध पीकर गुरुदेव अन्तर्ध्यान हो गये।