गाँव हरि-वासणी से प्रस्थान करते समय श्री महाप्रभुजी ने अपनी माताजी से कहा, "हे मातेश्वरी! मैं प्रचारार्थ दूर भी चला जाऊं, तो आप मेरी चिन्ता मत कीजिये।" श्री महाप्रभुजी के ऐसे वचन सुनकर माताजी ने कहा, "आप जन-कल्याण के लिए जा रहे हो। इससे मुझे अपार प्रसन्नता होगी। फिर मैं भी तो अब चन्द दिनों की मेहमान हूँ। मेरी तो एक ही इच्छा है कि जब मैं शरीर त्यागूं, उस समय ईश्वर रूप आप अवश्य दर्शन देना।" इस प्रकार श्री महाप्रभुजी ने माताजी को दर्शन देने का वचन देते हुए कहा, "आप चिन्ता न करें, मैं हजारों मील दूर होते हुए भी सदैव आपके पास रहूंगा। आपके परमधाम प्रस्थान के समय मैं अवश्य ही आपके सामने उपस्थित रहूंगा।" यह मेरा वचन है। ऐसा कहकर श्री महाप्रभुजी अपने आश्रम चले गये।
दिव्य लीलाएँ · सभी अध्याय