महामण्डलेश्वर श्री स्वामी महेश्वरानन्दजी का अपनी मातृभूमि में कार्य
लेखक :- स्वामी गजानन्द
स्वामीजी विश्व के चारों तरफ चाहे कितने भी व्यस्त रहते हों, उन्होंने अपनी मातृभूमि का कभी तिरस्कार नहीं किया। उन्होंने वैदिक संस्कृति, सनातन धर्म, योग और वेदान्त का केवल विदेशों में प्रत्येक स्थान पर प्रचार और प्रशंसा ही नहीं की वरन् उन्होंने भारतवर्ष में भी क्रियात्मक कार्य कभी बन्द नहीं किया।
१९७५ में उन्होंने अपने गुरुदेव परमहंस श्री स्वामी माधवानन्दजी को पहली बार यूरोप में निमंत्रित किया उसके बाद उनकी यूरोप में कई यात्राएं होती रहीं। १९७६ से श्री स्वामी महेश्वरानन्दजी ने स्वयं नियमित रूप से भारत में आना प्रारम्भ किया और उनके साथ उनके कई विदेशी शिष्य भी आने लगे जो अपने गुरु की मातृभूमि देखने के लिए उत्सुक थे और श्री महाप्रभुजी और श्री देवपुरीजी के पवित्र आश्रम देखना चाहते थे। कम से कम वर्ष में एक बार वे अपनी मातृभूमि में लौटते हैं और अपने योग शिविर, सत्संग और अपना कार्य जारी रखते हैं जैसा वो १९७२ तक कर रहे थे। "दैनिक जीवन में योग" और युवा-पीढ़ी को योग का सक्रिय अनुभव कराने का स्वामीजी का हमेशा से ही प्रयास रहा है। राजस्थान के शिक्षा मंत्रालय और खेल मंत्रालय के अनुरोध पर स्वामीजी ने पाठशालाओं के शिक्षकों के लिए बहुत सी कक्षाएं लीं। १९८१ में उन्होंने (्र ड्ढह्म्द्बद्दद्धह्ल द्घह्वह्लह्वह्म्द्ग ह्लद्धह्म्शह्वद्दद्ध ङ्घशद्दड्ड) "योग के माध्यम से उज्जवल भविष्य" पुस्तक प्रकाशित की जिसे १-३ भागों में स्वामीजी की योग पद्घति संग्रहित है। यह मुख्यतया स्कूल पुस्तक है किन्तु साथ-साथ साधारण जनता को भी संबोधित किया गया है।
स्वामीजी के शिष्यों में से एक, नारायणसिंह जी ने जोधपुर के पास मानक्लाव में अफीम निवारक केन्द्र बनाना प्रारंभ किया। केवल २ सप्ताह के कार्यक्रम में, जिसमें बहुत प्रेम से मार्गदर्शन किया जाता है और थोड़े यौगिक अभ्यासों को कराते हुए वे अभ्यस्त लोगों को नशामुक्ति का अवसर प्रदान करते हैं। यह योजना बहुत सफल हुई और इसे अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान भी मिला। १९८८ में उन्होंने "नशा अभ्यस्त लोगों का इलाज और पुनरूद्घार" विषय पर एक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन भी जोधपुर में किया जिसमें स्वामीजी ने भी भाग लिया था। बाद में उन्होंने स्वामीजी के सहयोग से दूसरी मानवतावादी योजना प्रारम्भ की, जो अपंग बच्चों के लिए पाठशाला है। दोनों ही केन्द्रों पर स्वामीजी नियमित रूप से अपने शिष्यों के साथ पधारते हैं।
जैसे-जैसे स्वामीजी का कार्य विदेशों में विकसित हुआ, वैसे-वैसे स्वामीजी के उन शिष्यों की संख्या भी बढ़ती गई, जो स्वामीजी के साथ उनकी भारत-यात्रा पर आते थे यद्यपि प्रारम्भ के वर्षों में यह संख्या बहुत कम थी। बाद में ३०-५० तक हो गई और इन दिनों शिशिर समुदाय सहित यह संख्या १००-५०० तक होती है। स्वामीजी की प्रसिद्घि धीरे-धीरे भारत के विभिन्न भागों में फैलने लगी, और बहुत से भारतीय भक्त सत्संग में आने लगे। इससे जो आश्रम थे वे बहुत छोटे पड़ने लगे। इसलिए जयपुर का आश्रम जो स्वामीजी के प्रारंभिक वर्षों की यात्राओं का मुख्य आधार था, उसका पुननिर्माण करवाया गया, कैलाश में देवपुरीजी के पुराने आश्रम में एक आवासीय गृह बनवाया गया और श्री स्वामी माधवानन्दजी आश्रम नीपल गाँव में भी अतिथियों के लिए कुछ नये कक्ष बनवाये गये।
विदेशों मे १०-१५ वर्ष शिक्षा देने के बाद, स्वामीजी ने एक आश्चर्यजनक असंगति का अनुभव किया, विदेशों में योग, वैदिक संस्कृति और आध्यात्मिकता में बढ़ती हुई अभिरूचि, किन्तु स्वयं भारत में जो कि वैदिक संस्कृति और योग की जन्मभूमि है वहाँ इसके विपरीत पश्चिमी संस्कृति को अपनाने में बढ़ता हुआ रूझान और आध्यात्मिकता का अद्भुत पतन।
अपने सत्संग में स्वामीजी ने साफ-साफ कहना प्रारंभ कर दिया कि "मैं प्राचीन ऋषियों और मुनियों का ज्ञान विश्व में चारों तरफ फैलाने के लिए विदेशों में गया, लेकिन इसी बीच एक कुत्ता मेरे घर में घुस गया है।" अपनी बुझी हुई आवाज में उन्होंने आगे कहा, "१० या २० वर्ष पहले जब मैं सायंकाल अपने गाँव की गलियों से गुजरता था तब मैं सायंकाल की प्रार्थना के लिए चारों तरफ से घंटियाँ बजने की मधुर ध्वनि सुनता था। लेकिन इन दिनों उसी समय उन्हीं गलियों में जब मैं जाऊँगा तो वीडियो और टेलीविजन से आती हुई गोलियाँ चलाने की और लड़ाई की आवाजें सुनूँगा।"
एक योग कक्षा में एक महिला ने सिर्फ १५-२० मिनिट ध्यान के बाद शिकायत की, "स्वामीजी, मेरे लिए इस प्रकार इतनी देर तक जमीन पर सीधे बैठना बहुत मुश्किल है।" स्वामीजी ने पूछा, "लेकिन मैं सोचता हूँ कि आप पूरे दिन ऐसे ही बैठती हैं, फिर क्या समस्या है?" महिला ने उत्तर दिया, "ओह नहीं, स्वामीजी हम कुर्सियों पर बैठते हैं।" मुस्कुराते हुए स्वामीजी ने व्याख्या की, "अच्छा ठीक है, वास्तव में जब अब पश्चिमी जीवन-शैली अपनाती हैं तो उसकी कठिनाइयाँ भी अपनाती हैं।"
स्वामीजी इस बात से कि बहुत से भारतीय लोग प्राचीन भारतीय संस्कृति को पुराने फैशन की मानते हैं और पश्चिमी संस्कृति की बहुत बड़ाई करते हैं। लेकिन जब एक देश के लोग जब अपनी स्वयं की संस्कृति को जब प्यार नहीं करते, तब वास्तव में उस संस्कृति को अपना अस्तित्व खोना ही पड़ता है। यह विपत्ति सिर्फ भारत के लिए ही नहीं है किन्तु पूरे संसार के लिए है, पूर्व काल से अब तक संसार में भारतीय संस्कृति ही एकमात्र जीवित आध्यात्मिक संस्कृति है उदाहरणार्थ एक ही ऐसी संस्कृति है, जिसमें आध्यात्मिकता एक वैयक्तिक विषय नहीं होकर समाज का एक अभिन्न अंग है। स्वामीजी कहा करते थे: "भारत आध्यात्मिकता के सूर्य के समान और दूसरे देश उसकी किरणों के समान है। लेकिन यदि सूर्य ही काला पड़ जाये तो किरणों का क्या होगा?"
स्वामीजी ने भारत में अपना कार्य तीव्र करना प्रारंभ किया। विदेशों में उनके व्यस्त कार्यक्रम और महान् जिम्मेदारियों के उपरान्त अब वे भारत में अक्सर आने लगे हैं और इन दिनों अपनी मातृभूमि में प्रतिवर्ष करीब चार महीने तक रहते हैं। यह ध्यान में रखते हुए कि शेष आठ महीनों को विभिन्न देशों में बांट दिया जायेगा अर्थात अब स्वामीजी ने प्रथम प्रधानता भारत को दी है।
वर्तमान में स्वामीजी ने एक ही दिन में ३-४ और कभी-कभी १० तक सत्संग सभाएं और सम्मेलन किए हैं और अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना वे उत्कृष्ट सत्संग यात्राएं करते हैं। उन्होंने बहुत सक्रिय परामर्श दिया है: "जीन्स मत पहनो, अपनी संस्कृति की वेशभूषा के स्थान पर भारत की मौलिक स्कूल वेशभूषा को अपनाओ। माता-पिता द्वारा निर्देशित वैवाहिक प्रणाली को मत छोड़ो। जूते पहनकर अन्दर और बाहर सब जगह जाने वाली पश्चिमी प्रणाली को मत अपनाओ। अपने गाँव में कामोत्तेजक सिनेमा दिखाने की अनुमति मत दो। कसाई खाने बनाने की अनुमति मत दो, गायों और सभी जानवरों के जीवन की रक्षा करो। माँसाहारी भोजन मत अपनाओ। अंग्रेजी पहली भाषा है, ऐसा साइन बोर्ड पर लिखने की अनुमति मत दो, जैसे विश्व के प्रत्येक देश में होता है अपनी मातृभाषा को सर्वोपरि स्थान दो। यह अनुमति मत दो कि तुम्हारे बच्चेपाठशाला में सिर्फ बीजगणित, भाषाएं, विज्ञान और इन्टरनेट ही सीखें, किन्तु भारतीय संस्कृति की गीता, रामायण और महाभारत बिल्कुल ही नहीं जानें। आध्यात्मिक जीवन की परम्पराएं पूजा, साधना और सत्संग तथा तीर्थों को मत छोड़ो। पश्चिमी भौतिकवाद की माया में मत खोए रहो, अपने गुरु की तलाश करो, मानव जीवन के लक्ष्य को अनुभव करो।
इस प्रकार स्वामीजी अपने देशवासियों को समझाते हैं और उनके विदेशी शिष्यों की उपस्थिति उनके शब्दों को और अधिक शक्ति देती है। वे जिज्ञासु के रूप में भारत में आये हैं और जिज्ञासु बनकर ही स्वामीजी के पास आये हैं। उनकी उपस्थिति इस यथार्थ को दर्शाती है कि पश्चिमी संस्कृति हृदय को तृप्त नहीं कर सकती, वह जीवन के प्रश्र का उत्तर नहीं दे सकती।
स्वामीजी की प्रत्यक्ष, व्यावहारिक और हृदयग्राही शिक्षण-पद्घति ने अधिक से अधिक भक्तों को आकर्षित किया। धीरे-धीरे जनता भी सजग होकर इनकी तरफ खिंचने लगी और सार्वजनिक प्रतिष्ठान भी आकर्षित हुए। विश्व उन्नयन संसद ने परमहंस स्वामी महेश्वरानन्दजी को उपाधियों की श्रृंखला प्रदान की। १९८७ में उन्हें "योग के डॉक्टर" की अगले वर्ष "ब्रह्मर्षि" की, १९८९ में "विश्व योग रत्न" और "योग में आध्यात्मिक विज्ञान के प्रोफेसर", १९९४ में विश्व धर्म संसद ने "भारत गौरव" और २ वर्ष बाद "धर्म चक्रवर्ती" की उपाधियों से सम्मानित किया।
स्वामीजी का दूसरा सक्रिय कदम था, कि उन्होंने पुराने आश्रमों का पुननिर्माण और उनका वृहदाकर कराना प्रारंभ किया और उन्हें पत्थर के स्मारकों से जीवन्त आध्यात्मिक केन्द्रों, महाप्रभुजी की शिक्षा के केन्द्रों और "दैनिक जीवन में योग" के केन्द्रों में परिवर्तित किया। जैसे कि स्वामीजी ने विदेशों में हजारों योग शिक्षक तैयार किए हैं किन्तु अभी तक "दैनिक जीवन में योग" का एक भी भारतीय शिक्षक नहीं है, इसलिए स्वामीजी ने अपने कुछ विदेशी शिष्यों को भारत में रहने और यहाँ के आश्रमों में शिक्षा देने का अवसर प्रदान किया है।
जयपुर आश्रम का यहाँ दी हुई सीमित भूमि में सर्वोत्तम तरीके से पुननिर्माण करवाया गया है, यहाँ २ बड़े-बड़े कक्ष हैं, एक सत्संग के लिए और एक आवास के लिए, यदि स्वामीजी के साथ एक वृहद समूह यहाँ आवे। जयपुर के उत्तर में कैलाश गाँव में श्री देवपुरीजी के पुराने आश्रम का भी स्वामीजी ने पूर्णतया पुननिर्माण करवाया है। श्री देवपुरीजी के लघु ध्यान कक्ष और छत पर धूणी की भी मरम्मत करवाई गई है लेकिन श्री देवपुरीजी की महासमाधि के चारों तरफ एक वृहद सत्संग कक्ष बनवाया गया है साथ ही साथ राजस्थानी तरीके से ३० गोल झोंपडिय़ाँ बनवाई गई हैं, जिससे वहाँ अब कम से कम २०० लोग आराम से रह सकते हैं।
श्री स्वामी माधवानन्दजी के नीपल गाँव के आश्रम में भी एक बड़ा और खुला सत्संग कक्ष बनवाया गया है। महाप्रभुजी के समीप का बोलागूड़ा आश्रम बहुत वर्षों से बहुत बुरी स्थिति में था और करीब-करीब भुला ही दिया गया था। स्वामीजी ने इसकी मरम्मत करवाई और इसे बड़ा करवाया। जब काम चल रहा था तब एक छिपी हुई छोटी गुफा पाई गई और खोली गई, जिसमें श्री मांगीलीलालजी ने ध्यान किया था और मोक्ष प्राप्त किया था। स्वामीजी ने महाप्रभुजी के आश्रम को अर्थात् महाप्रभुजी के संदेश को पुन: जनचेतना में लाने के लिए एक विशाल उत्सव एवं सम्मेलन किया। श्री महाप्रभुजी की सुन्दर आदमकद मूर्ति बनवाकर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में प्रतिष्ठित करवाई। यह उत्सव २ दिन तक चला इसमें लगभग एक लाख भक्तों की उपस्थिति थी। और स्वामीजी के विदेशी शिष्यों की एक बहुत बड़ी संख्या थी।
इससे भी अधिक आवश्यक था, महाप्रभुजी के घरेलू गाँव बड़ी खाटू में उनकी शिक्षा को प्रकाशित करना, जैसे कि महाप्रभुजी का पुराना आश्रम गाँव के बाहर बना हुआ है, अब स्वामीजी ने एक नया केन्द्र गाँव के अन्दर शिव बाग में बनवाना आरंभ किया जहाँ महाप्रभुजी सत्संग के समय रहते थे। नये आश्रम में एक आश्रम भवन है और श्री दीपेश्वर महादेव मंदिर नामक एक शिव मंदिर है जो श्री दीपनारायण महाप्रभुजी को समर्पित है। दोनों की ही प्रतिष्ठा बोलागूड़ा उत्सव के समान ही एक बहुत बड़े उत्सव में जनवरी २००२ में हुई थी, तब बड़ी खाटू और छोटी खाटू में कई सत्संग हुए थे।
दक्षिणी दिल्ली के मेहरौली में एक नया आश्रम और बनवाया गया जिसे "श्री देवपुरीजी आश्रम, दैनिक जीवन में योग स्कूल" कहा जाता है, जिसका २००१ में राजस्थान के राज्यपाल श्री अंशुमान सिंह जी ने उद्घाटन किया था। लेकिन स्वामी महेश्वरानन्दजी की वृहत्तम और सबसे महत्वपूर्ण योजना जाडन आश्रम है, "ॐ विश्व दीप गुरुकुल, स्वामी महेश्वरानन्द आश्रम, शिक्षा एवं शोध संस्थान"। राजस्थान में पाली और सोजत शहर के बीच जाडन एक गाँव है, स्वामीजी की जन्मभूमि रुपावास से सिर्फ ३० किलोमीटर दूर है। यह उनके जीवन की सबसे बड़ी योजना है, विश्व में उनके केन्द्रों में सबसे बड़ा है। "
स्वामीजी ने आश्रम के प्रारंभिक कार्य के बारे में बताया :
"जीवन समस्याओं के समाधान हेतु लोगों के साथ कार्य करते हुए मुझे विचार आया कि समस्त जिज्ञासुओं के ज्ञानार्थ एक आश्रम निर्माण की आवश्यकता है। इसके लिए धर्म, संस्कृति या राष्ट्रीयता का कोई बन्धन न हो। समस्त विश्व के लिए ही ओम विश्व दीप गुरुकुल संस्थान एक प्रकाश किरण होगा। इसमें केवल हठ योग पर विशेष बल न देकर, शान्ति, उन्मुक्तता, शुद्घ वातावरण के मध्य आत्मिक विकास के अवसर प्राप्ति का ही मन्तव्य है। यदि आश्रमवासी इसे अपना वास्तविक घर मान कर निवास करें और इससे विदा होते समय आनन्द, प्रेम, ज्ञान, शान्ति और आत्म-तोष का अनुभव करें तो मुझे बहुत प्रसन्नता होगी।
कदाचित् उपरोक्त परिकल्पना अति महत्वाकांक्षी और अवास्तविक लगे किन्तु मैं महाप्रभुजी के इन शब्दों का विश्वासी हूँ - "जहाँ चाह वहाँ राह।" इन पर मैंने विचार मनन किया। समय बीतता गया। एक रात ध्यानावस्था में प्रकाशमान ॐ शब्द के स्वरूप में महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मुझे उनका आदेश स्पष्ट सुनाई पड़ा, "तुम्हारी परिकल्पना की परिपूर्ति इस पवित्र शुद्घ "ॐ" में ही समाहित है।" इसी विचार से इस अलौकिक दिव्यदर्शन और गुरु आदेश के अनुरूप मुझे यह प्रेरणा हुई कि गुरुकुल के विशिष्ट प्रतीक के रूप में "ॐ" का आकार, जो समस्त संस्कृति का प्रतीक चिन्ह है, सर्वश्रेष्ठ होगा।"
इसलिये स्वामीजी ने निश्चय किया कि आश्रम के केन्द्रीय भवन का निर्माण ॐ के आकार का ही हो। किन्तु अपने स्वप्न को साकार करने के पूर्व उन्हें अनेक वर्षों तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। अन्ततोगत्वा उन्होंने जाडन गाँव के निकट ५०० बीघा भूमि प्राप्त की। योजना सन् १९९० में प्रारम्भ की जा सकी। प्रत्यक्ष गतिविधियों के त्वरित प्रारम्भ हेतु यहाँ पर एक "समानान्तर आश्रम" निर्मित किया गया, जिसमें दो आवासीय खण्ड, एक स्वस्तिक भवन, एक चक्राकार विशाल सत्संग भवन जिसे 'भक्ति सागर' कहते हैं, वह फूस से छाया हुआ है। एक शिव और हनुमान मन्दिर, एक रसोई घर, एक दो मंजिला भोजनालय, दो कार्यशालाएं , कुछ झूँपे और प्याऊ आदि हैं। इस क्षेत्र में योग शिक्षा,महत्वपूर्ण विषयों पर सम्मेलन व डिप्लोमा पाठ्यक्रम जैसी प्रत्यक्ष गतिविधियाँ सन् १९९७ से ही प्रारम्भ हो गई।
मुख्य योजना ॐआश्रम भवन का निर्माण सन् १९९५ में शिलान्यास व नौ दिवसीय महारूद्र यज्ञ के साथ प्रारम्भ हुआ, जिसमें देश व विदेशों से १०,००० भक्तों ने भाग लिया। यह केन्द्रीय भवन विश्व में मानव निर्मित विशालतम ॐ का प्रतीक होगा। ब्रह्माण्ड के स्पन्दन को प्रथम अजर अमर ध्वनि को प्रति स्पन्दित करता है। यह तीन अक्षरों अ उ म से बना है और परमात्मा के तीन मूल पक्षों- "ब्रह्मा निर्माता", "विष्णु-पालन कर्ता" और "शिव-मोक्षदाता" को धारण करता है। अत: ॐ के आकार का भवन प्रचुर मात्रा में ब्रह्म शक्ति अर्जित करेगा, जिसकी तुलना मिस्र के पिरामिडों से की जा सकती है। ॐ भवन में एक केन्द्रीय देवालय व १०८ आवासीय कमरे होंगे। ये माला के १०८ मणियों के प्रतीक हैं। एक गोल जलाशय और एक मीनार ॐ के चन्द्र बिन्दु के आकार के होगा जो कि १०८ फुट ऊँचा होगा और जिसमें १२ मन्दिर व पानी की टंकी होगी।
समस्त भवनों का निर्माण प्राचीन वास्तु-शास्त्रों के अनुसार होगा जो कि आश्रम में, एक समन्वयात्मक व आध्यात्मिक वातावरण पैदा करते हैं और जहाँ पर मानसिक शान्ति व आत्मानन्द की अनुभूति होती है।
एक ताराकार आयुर्वेदिक और ऐलोपैथिक चिकित्सालय निर्माणाधीन है। विद्यालय की तैयारियां पूर्ण हैं और वृद्ध स्त्री-पुरुषों के आवास की योजना आगे बढ़ रही है। आश्रम ने अपंग, आवारा और वृद्घ गऊओं के लिए आश्रय "श्री देवेश्वर महादेव गऊशाला" नाम से प्रारम्भ कर रखा है जिसमें इस समय लगभग २०० पशु हैं। आश्रम के पास एक रोगी वाहन है व १२००० लीटर जल क्षमता की दमकल गाड़ी जो अग्नि शमन के सभी सामान से लैस इस क्षेत्र में जलापूर्ति व अग्नि शमन कर रही है। आश्रम और ऊर्जा का भूमिगत जल निकालने बाग बगीचों की व वृक्षावली सींचने में पूर्ण उपयोग कर रहा है। यद्यपि आश्रम मरूस्थल के मध्य स्थित है, तथापि इस क्षेत्र में करीब ४५,००० पेड़ लगा कर इसे हरा भरा कर दिया गया है।
विश्व दीप गुरुकुल के महत्वपूर्ण कार्यों में सन् १९९८ में प्रारम्भ की गई "ज्ञानपुत्र चयन" योजना है। मेधावी किन्तु अभावग्रस्त छात्रों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की इस योजना ने कितनी ही प्रतिभाओं को नष्ट होने से बचा लिया है। गौरव के जन प्रतिनिधि व पाठशाला के प्रधान द्वारा इन मेधावी छात्राओं को स्कूल शुल्क, गणवेश, पुस्तकें व कापियां आदि प्रदान किये जाते हैं। सन १९९९-२००० में २५० मेधावी छात्रों को लाभान्वित किया गया था।
आश्रम के अध्ययन केन्द्र पर योग, दर्शन, धर्म, भूगोल, कृषि, चिकित्सा और अन्य विषयों पर ४००० से अधिक ग्रन्थ व १३ भाषाओं में टेप उपलब्ध हैं। आश्रम प्रतिवर्ष महत्वपूर्ण विषयों पर सम्मेलन व गोष्ठियों का आयोजन करता है। जनवरी सन् २००२ में संस्था ने योग और प्राकृतिक चिकित्सा पर भारत सरकार की सहायता से अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया था।
यद्यपि ॐ आश्रम, अभी निर्माणाधीन है फिर भी आज अनेक आगन्तुक इसे देखने आते हैं और भारत सरकार इसे बड़ी आशाभरी नजरों से देखती है। ॐ आश्रम स्वामीजी महाराज के भारत प्रेम अध्यात्म की रक्षा का प्रतीक बन गया है। स्वामीजी महाराज के लिए उनकी मातृभूमि का प्रतीक जो कि उन्होंने राष्ट्र की स्वर्ण जयन्ती के अवसर पर पर "मेरा भारत स्वर्ग है" शब्दों में व्यक्त किया था। स्वर्ण जयन्ती वर्ष में उन्होंने विश्व के अनेक देशों में, भारतीय राजदूतों के सान्निध्य में अनेक समारोह आयोजित किये थे। स्वामीजी ने सन् १९९९-२००० में उड़ीसा तूफान त्रासदी के अवसर पर अनेक अन्तर्राष्ट्रीय मानवीय आयोजन किये थे। इसी प्रकार राजस्थान के अकालवर्ष में व गुजरात में भूकम्प पीडि़तों की सहायतार्थ किये गये कार्य सदा स्मरणीय रहेंगे।
पिछले वर्षों में स्वामीजी महाराज की मानव सेवा योजनाओं को उच्चतम स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई। हरिद्वार के १९९८ वाले कुम्भ में स्वामी जी को सर्वोच्च सम्मान "सार्वभौम जगद्गुरु" से विश्व धर्म संसद ने अलंकृत किया। यज्ञ, हवन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ १० अप्रैल को २५ पवित्र नदियों के जल से अभिषेक कर राज मुकुट धारण कराया गया। इस आयोजन में अनेक आध्यात्मिक विभूतियां व बीस देशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभा को स्वामीजी महाराज के सम्बोधन का अंश —
"अध्यात्म संसार से संन्यास की आज्ञा नहीं देता बल्कि मानव समाज के अधिकाधिक निकट आने को कहता है। यहाँ तक कि धर्म परिवर्तन का प्रयास नहीं है किन्तु व्यक्तिगत उदाहरण से मानव को यथार्थ ज्ञान करवाने का प्रश्न है। इसी पावन उद्देश्य से अनेक संतों और योगियों ने विश्व में भ्रमण किया और अध्यात्म और मानव एकता का संदेश दिया। हम मानव मात्र को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक पुनर्गठन का संदेश देते हैं। यह राजमार्ग सर्वोच्च गन्तव्य ब्रह्म ज्ञान की ओर अग्रसर करता है। मैं विश्व धर्म संसद को, मुझे यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान करने के लिये, हार्दिक धन्यवाद देता हूँ और उस शक्तिमान प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि मुझे विश्व में सनातन धर्म की प्रकाश रश्मियाँ प्रसारित करने की सूझ और शक्ति प्रदान करे।"
इस के तीन दिन बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा आयोजित एक महत्त्वपूर्ण समारोह सम्पन्न हुआ। यह अखाड़ा अटल अखाड़े का एक अंग है और सन् ७४८ में हरिद्वार में स्थापित हुआ था। इसके वर्तमान प्रधान आचार्य श्री महामण्डलेश्वर विश्वदेवानन्द जी महाराज हैं। इस अखाड़े ने स्वामीजी महाराज महेश्वरानन्द जी को महामण्डलेश्वर उपाधि से विभूषित करने का निर्णय लिया। वहीं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वामी जी का अभिषेक हुआ। तिलक, कलश और अभिषेक के पश्चात स्वामीजी महाराज का सभी महामण्डलेश्वरों, संतों, पण्डितों और स्वामीजी के अनगिनत शिष्यों ने अभिनन्दन किया और शालपधारण करवा कर सम्मान प्रकट किया। लगभग ४०० शाल भेंट किये गये। कुछ ही महिनों बाद ता. २६ अगस्त १९९८ को खाटू श्यामजी की के निकट गाँव कैलाश जिला सीकर में एक असाधारण समारोह आयोजित किया गया। यह दिन स्वामीजी का विक्रम संवत् के अनुसार जन्म दिन था। दशनामी अखाड़े की परम्परानुसार स्वामीजी महाराज परमयोगेश्वर श्री देवपुरी जी महाराज के उत्तराधिकारी घोषित किये गये। एक परम्परागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें १६ साधुओं के दल ने स्वामीजी का अभिनन्दन करते हुए शाल धारण कराये। पुन: परम्परानुसार समारोह में उपस्थित समस्त आचार्यों, महन्तों, महामण्डलेश्वरों, साधुओं और भक्तों के लिये विशाल भण्डारा किया गया।
स्वामीजी को उच्चे से उच्चेतर सम्मानों में सर्वोच्चे सम्मान जनवरी, 2001 के प्रयाग कुम्भ में प्रदान किया गया। यह एक असाधारण अवसर था। महाकुम्भ जिसकी आवृत्ति 144 वर्ष बाद होती है और यह तो नई शती का प्रथम कुम्भ था। काशी के विद्वत समाज द्वारा 11 तारीख को एक विशिष्ट आयोजन रखा गया। यह विद्वतसमाज विद्वानों और दार्शनिकों का एक सुविख्यात संगठन है, जो भारत और विदेशों में, सनातन धर्म के सुमेरु के रूप में सम्मानित है। इस समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानन्दजी एवं उनके गुरु स्वामी माधवानंदजी दोनों को सम्मानित किया गया। श्री स्वामी माधवानन्दजी को 'हिन्दू धर्म सम्राट' पद से विभूषित किया गया। श्री स्वामी महेश्ववरानन्दजी ने 'विश्व-गुरु' की उपाधि के द्वारा संसार-भर में सनातन धर्म तथा वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने तथा 'दैनिक जीवन में योग' की अनुपम पद्धति विकसित करने में अत्यन्त सफलता प्राप्त करने के लिए सर्वोच्चे संभव मान्यता प्राप्त की। यह समारोह वाराणसी प्रेक्षा-गृह नगर-निगम में काशी सुमेरू पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु श्री स्वामी नरेन्द्रानन्दजी सरस्वती की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें 100 दण्डी संन्यासी, स्वामी प्रोफेसर व काशी के शोध छात्र उपस्थित थे। इसमें स्वामीजी महाराज के 500 विदेशी शिष्य भी आये थे।
ये सभी आयोजन और सम्मान, सिर्फ जन साधारण को दिखाने के लिए थे, जो कि भक्तों व शिष्यों को काफी समय से ज्ञात है कि हमारे प्रिय गुरुदेव श्री स्वामी महेश्वरानंदजी में परम योगेश्वर श्री देवपुरी जी का ज्ञान, गौरव और आध्यात्मिक शक्ति, भगवान् श्री दीपनारायण महाप्रभुजी का प्रेम व आनंदभाव एवं गुरुदेव श्री माधवानन्दजी महाराज की भक्ति और गरिमा प्रचुर मात्रा में विद्यमान है।
विश्वगुरु महामण्डलेश्वर श्री स्वामी महेश्वरानन्दजी अभिनन्दन पद्य प्रसूनान्जली
अन्तर्यामी विश्ववन्द्य श्री दीप नारायण जी महाप्रभु और सदगुरु श्री माधवानन्दजी महाराज के द्वारा संस्थापित परंपरा को पालन करने में तत्पर श्री योगीराज परमहंस विश्वगुरु स्वामी महेश्वरानन्दजी के हार्दिक स्वागत में कमलरूपी गद्य, पद्यरूपी प्रसूनान्जली प्रदान करते हैं।
जो विश्व में सबसे श्रेष्ठ, योगविद्या के विद्घान, समस्त मूर्धन्य आचार्यों में सम्मान प्राप्त, अपने स्वरूप के समान शोभायमान यश वाले श्री योगीराज परमहंस विश्वगुरु स्वामी महेश्वरानन्दजी को प्रसूनान्जली प्रदान करते हैं।
प्राचीन सदाचार व अच्छे संस्कारों से उत्पन्न भावों से सम्पूर्ण विश्व के लोगों में सदभाव प्रकट करने में समर्थ श्री योगीराज परमहंस विश्वगुरु स्वामी महेश्वरानन्दजी को प्रसूनान्जली प्रदान करते हैं।
जो सम्पूर्ण संसार के सभी दु:खों से व्याकुल देशों के प्राणीमात्र का उद्घार करने यम, नियम, आसन, ध्यान, धारणा व समाधि की दीक्षा और व्रत प्रदान करवाने में तत्पर हैं ऐसे श्री योगीराज परमहंस विश्वगुरु स्वामी महेश्वरानन्दजी को प्रसूनान्जली प्रदान करते हैं।
महामण्डलेश्वर पीठ की शोभा प्रदान करते हुए स्वयं की दक्षता के प्रकाश से विश्वगुरु पद से अलंकृत बरगद की भांति शोभा दे रहे हैं। पुण्य लक्ष्यों का पोषण करते हुए मुमुक्षु महेश्वरानन्दजी महाराज के चरण कमल लम्बे समय तक शोभा देते रहें॥ १॥
यह वाराणसी नगरी भगवान् शिव का निवास स्थान समस्त पवित्र भूमियों में परम पवित्र तथा महादेव के त्रिशूल पर टिकी हुई नगरी स्वर्गपुरी के समान प्रकाशित हो रही हैं। जहाँ भक्तों को भगवान् साम्बशिव के साथ सायुज्य मुक्ति अनायास मिलती है वहाँ योगियों में श्रेष्ठ महेश्वरानन्दजी महाराज के आगमन पर हम उनका सम्मान करने हेतु स्वागतोत्सुक हैं॥ २॥
हे महाराज ! प्रसिद्घ राजस्थान राज्य के रुपावास गाँव की परम पवित्र धरती पर सदगृहस्थी में प्रकट हुए हैं, माता, पिता व स्वयं की दक्षता से सुयश फैलाते हुए सूर्य के समान आकाश में चमक रहे हैं॥ ३॥
बचपन के अल्पकाल में ही पिताजी का देहावसान होने पर संसार को परमवैरी समझकर मन को भगवद् भक्ति में लगा दिया और गुरु के आश्रम में वैराग्य को और प्रबल करते हुए गुरु देव से आपने दीक्षा ग्रहण की॥ ४॥
हे महाराज ! आपने बारह वर्ष की आयु में अपनी उन्नति के लिए तथा मुक्ति पाने के लिए जगत की रक्षा करने वाले को अपना जीवन प्रदान कर दिया तब महेश्वरानन्दपुरी के नाम से प्रसिद्घ आपने पुरोधा बनकर लोक कल्याणार्थ निष्काम भाव से सिद्घवस्या प्राप्त की ॥ ५॥
गुरुदेव माधवानन्दजी के सान्निध्य में श्री भगवान् दीपनानायण महाप्रभु द्वारा निर्दिष्ट योगमार्ग व वेदान्तमार्ग का ज्ञान पाकर आपके द्वरा आजकल जनहितार्थ योगमार्ग का ज्ञान फैलाया जा रहा है॥ ६॥
काशी में पवित्र बुद्घि के द्वारा, सभी शास्त्रों रूपी नेत्रों से, अनेक विद्वानों और सभ्यों के द्वारा हे योगीराज! आपका स्वागत किया जाता है इसलिए हम सभी बहुत प्रसन्न हैं॥ ७॥
वेदों व स्मृतियों से लगातार उपदेश पाकर विश्व में मित्रता प्रदान करवाने में समर्थ, योगमार्ग के परिपुष्ट विचारों के प्रकाश से लाभान्वित, अध्यात्म व परात्मज्ञान से ज्वलित दीपक की भाँति विनाश की ओर जाते हुए संसार की पुन: रक्षा करें॥ ८॥
हे श्रीमन्त महेश्वरपुरी स्वामी ! हे यतिराज ! इस महेशपुरी की धरती पर विद्घानों से घिरे हुए आपका पद्यात्मक फूलों के स्तबकों से अभिनन्दन करके विद्वतमण्डली बहुत ही प्रसन्न है॥ ९॥
अभिनन्दन व स्वागत पाकर, परम गौरवमय पद को धारण करते हुए, भगवान् शिव के कृपा पात्र आप इस नगरी में स्वान्त सुख को प्राप्त करें॥ १०॥
हे स्वामी महेश्वरपुरी महाराज ! आपके अध्यात्म वैभव से जो काशी के वित्रामहादेव की ज्योति आपमें सम्भव हुई है, उसके द्वारा धरती पर स्वस्ति सम्भव हो। (संसार के प्राणियों का कल्याण हो।)॥ ११॥
काशी के विद्वानों का समूह
स्वामी महेश्वरानंद का सार्वभौम जगतगुरु सर्वोच्चे महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक
हरिद्वार, १६ अप्रैल २००१ , सार्वभौम सनातन धर्म महासभा शिविर महाकुम्भ मेला, हरिद्वार में विश्वधर्म संसद परमहंस योपीराज स्वामी महेश्वरानंद महाराज का सार्वभौम जगतगुरु सर्वोच्चे धर्माचार्य पद पर अभिषेक किया गया।
स्वामी माधवानन्द महाराज ने बताया कि जगतगुरु के स्वागत में जगद्गुरु शंकराचार्य श्री स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती (काशी) ने विश्व धर्मायतन शिविर में तथा अद्वैत कपिल पायलट बाबा ने सन्त सभा समष्टि का आयोजन कर सार्वभौम विश्वद्वीप गुरुकुल (जाडन) को बड़ा अखाड़ा स्थापित करने की घोषणा की। समारोह में विश्व धर्म संसद मंच पर जगद्गुरु रामानन्दाचार्य, स्वामी रामभद्राचार्य (चित्रकूट), जगद्गुरु याज्ञवल्क्याचार्य, स्वामी विद्याभास्कर तीर्थ (कष्ठ मठ कर्नाटक) पद्मश्री द्रोणाचार्य, गुरु हनुमान(दिल्ली), महामंडलेश्वर बालकृष्ण पति (वाराणसी), महामंडलेश्वर स्वामी चन्द्रवती परमानन्द सरस्वती हैदराबाद (आंध्र प्रदेश), महामंडलेश्वर स्वामी सिद्ध बाबा (प्रयाग), स्वामीअडग़ड़ानन्द महाराज मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश), महामंडलेश्वर श्री रामकृष्ण दास (मुरैना-मध्य प्रदेश),पातंजल पीठाधीश्वर स्वामी सत्यप्रकाश (दिल्ली),स्वामी योग ऋषि स्वामी आनन्द (लखनऊ), ब्रह्म ऋषि जगन्नाथ शर्मा (जम्मू कश्मीर), छिन्नमस्त पीठाधीश्वर हरेराम ब्रह्मचारी गिरीगंगा गंगोत्रीधाम (हिमालय), स्वामी विद्याचैतन्य मंत्री ब्राह्मण इन्टरनेशल वेद, नानकचन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष आयुर्वेद विश्व परिषद् (दिल्ली), सार्वभौम सनातनधर्म महासभा के अध्यक्ष पंडित सुरेन्द्र तिवाड़ी (यूरोप), धर्माधिकारी संकट मोचन सेना के पदाधिकारी, देश-विदेश के लगभग तीन सौ प्रतिनिधि, विश्वदीप गुरुकुल (जाडन) के अंतर्राष्ट्रीय भक्त , नींदरलैंड महिला समाज मंत्री कुसुम शिवराज सिंह तथा अनेक धर्माचार्य, सन्त महात्मा एवं सिद्ध-महात्माओं के साथ ब्रह्म कुमारी मिशन, रामकृष्ण मिशन, विवेकानन्द मिशन,मानव धर्म मिशन, भारत सेवा श्रम संघ सावन कृपाल वाहिनी मिशन, भारत सेवा श्रम संघ, अंतर्राष्ट्रीय भगवान्कल्दी मंडल जैसे विश्वव्यापी संगठनों के प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए। अभिषेक समारोह से पूर्व युवाचार्य आचार्य प्रभाकर मिश्र, पूर्व कुलपति संस्कृत विश्वविद्यालय (बिहार) तथा अध्यक्ष ब्राह्मण इन्टरनेशनल द्वारा वेद मंत्रों द्वारा मंगल वाचन किया गया। सदगुरु देव धर्म चक्रवर्ती परमहंस स्वामी माधवानन्दपुरी महाराज का पूजन तथा उनके द्वारा आशीर्वाद प्रवचन के पश्चातविश्व धर्मसंसद के भारतीय अध्यक्ष आचार्य मिश्र ने स्वामी महेश्वरानन्द महाराज द्वारा किए गए विश्वव्यापी धर्म कार्यों का वर्णन कर वैदिक विद्वानों ने जन्म परम्परा, गुरु परम्परा का संकल्प किया। ब्राह्मण कुलभूषण गर्ग गौत्र तथा देवाधिदेव श्री देवेश्वरपुरी महादेव, भगवान् श्री दीपनारायण महाप्रभु, परमहंस स्वामी माधवानन्द महाराज की पावन नामावली तथा आश्रम व्याख्या कैलाश (सीकर), बड़ी खाटू (नागौर), नीपल (पाली), जयपुर, जाडन (पाली) एवं विदेश स्थित आस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, चेकोस्लोवाकिया, इंग्लैंड, यूगोस्लाविया एवं आस्ट्रेलिया आदि देशों के एक हजार योग केन्द्र तथा पचास आश्रमों की स्थापना की व्याख्या हुई।
संतों-धर्माचार्यों ने स्वामी महेश्वरानंद महाराज के सिर में विश्व धर्ममुकुट स्थापित कर, भक्तोंने चरण पादुका समर्पित कर, पुष्पों द्वारा उनकी पूजा की तथा विभिन्न पावन नदियों के जल से भरे २५ ताम्र कुम्भों द्वारा अभिषेक किया। सार्वभौम जगतगुरु स्वामी महेश्वरानन्द महाराज के विश्व देव दिक्पाल, चारधाम मातृका, ऋषि पूजन के साथ गणेश-शिव प्रजापति, त्रिदेव गायत्री तथा चारों वेदों की पूजा कराई गई। महामृत्युंजय गायत्री यज्ञ भी हुआ। उत्तरीय शाल पहनाकर शंख वादन, रुद्राभिषेक किया गया। सन्तों ने अभिनन्दन कर मुद्रित सार्वभौम जगतगुरु प्रमाण पत्र अर्पित किया। कार्य के अन्त में सार्वभौम जगतगुरु ने धर्म की उपादेयता पर विश्व के नाम उद् बोधन किया