योग अनेक दशकों से विकसित किया जाता रहा है। चालीस साल पहले मैंने योग पर पहली पुस्तक पढ़ी और उसमें दी गई कुछ क्रियाएँ करने का प्रयास किया, मुख्यत: श्वास प्राणायाम क्रियाएँ तथा साथ ही एकाग्रता की शक्ति का अभ्यास।
सफलता की शुरूआत में आन्तरिक मूल्यों का हास हुआ। हम ऐसा धार्मिक कार्यों में भी महसूस करते हैं। किन्तु मानवीय चिन्तन के तत्व यूरोप में अभी भी दृढ़ हैं इसलिए यह हास युवा पीढ़ी के लिए भी वेदनामय प्रतीत हुआ। इसलिए इस समय योग विषयक साहित्य की मांग बढ़ती हुई नजर आ रही है। कुछ ही समय पहले मैंने दो नवीन पुस्तकें देखी : रूसी वोरिस सेक्हेरो जो योग की व्यावहारिक शिक्षा देती है तथा भारतीय स्वामी व्यास देवजी महाराज द्वारा लिखित पुस्तक : आत्मा का विज्ञान 1972। कुछ पुस्तकें भारतीय विचार धारा, अन्य केवल व्यावहारिक क्रिया के बारे में, हमारी विचारधारा के अनुकूल ज्ञान प्रदान करती हैं।
योग कक्षाओं व ध्यान के समूहों से बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में अनुकूल योगासनों का अभ्यास किया जा रहा है, जो कि आन्तरिक संतुलन प्रदान करता है। साँस लेने की कला भी एकाग्रता बढ़ाने की साधारण क्रियाओं के साथ आन्तरिक शान्ति प्रदान करती है, जिसकी हम यूरोपवासी बहुत कमी महसूस करते हैं। ईसाइयों में भी इस ओर एक दृढ़ प्रोत्साहन पिछले तीन सालों से देखने को मिला है। धार्मिक चिन्तन अल्पज्ञता के कारण खतरे में है, प्रार्थनाएँ कम होती जा रही है।
अनेक पादरियों ने योग को आन्तरिक एकाग्रता का साधन बतलाया है। तीन दिन की कक्षाओं में, एक प्रकार का योग पर आधारित ध्यान अभ्यास का आन्तरिक शक्तियों को विकसित करने के लिए अभ्यास किया जा रहा है। ईसाइयों की पुरानी ध्यान की पद्घति इच्छा शक्ति से संबंधित की जाती है। यह विचारयुक्त तरीका पश्चिमी लोगों को बहुत अच्छा लगता है। योग आन्तरिक क्षमताओं को विकसित करने की नई संभावनाऐं प्रदान करता है जिससे अद्र्घचेतन शक्तियाँ भी आन्तरिक शान्ति में सहयोग देती हैं। इस तरह योग वास्तव में योगियों के मूलभूत धर्म से बहुत कुछ भिन्न है और ईसाइयों के सारे मानवीय तरीकों पर लागू होता है। और इस तरह भारत ने योग के जन्मदाता देश के रूप में हमें एक सबसे अद्भुत तोहफा प्रदान किया है।
स्वामी महेश्वरानन्दजी द्वारा ली गई कक्षाओं में शामिल होकर, जो कि श्री स्वामी माधवानन्दजी महाराज के प्रमुख शिष्यों में से एक हैं, मैं इस निष्कर्ष पर पहुँचा, कि जब तक आप एक सच्चे व अनुभवी सतगुरु से नहीं मिलते, तब तक आप अपने मार्ग में आई विभिन्न बाधाओं को पार नहीं कर सकते। पुस्तकें केवल ज्ञान प्रदान कर सकती हैं। यूरोपीय प्रशिक्षक योग की कलाओं में अनुभवी हैं, लेकिन एक सच्चा गुरु ही आन्तरिक शक्तियों से सुसज्जित होता है, जो शिष्य की सहायता करता है। एक सच्चा सतगुरु अपनी शक्तियों को एक जगह इकट्ठा करके अपनी विद्युतीय शक्ति को सीधे प्रवाहित करता है। जिससे हमारे चक्र चैतन्य हो जाते हैं, जो मात्र विचारयुक्त सोच के कारण मृत अवस्था में होते हैं।
हम ईसाइयों को यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि गुरु कितना अधिक अपने देश के प्रति श्रद्घा भाव रखता है लेकिन हम इसकी भी सराहना करते हैं कि गुरु योग को एक सच्चा वैज्ञानिक आधार देने के लिए मनोविज्ञान, जीव विज्ञान और चिकित्सा विज्ञान के तथ्यों को भी ध्यान में रखता है इसलिए यह भारतीय गुरुओं के प्रशिक्षण के लिए अच्छा हो सकेगा, जो प्रशिक्षकों को तैयार कर सके और वे पूरे दृढ़ विश्वास व वैज्ञानिक ज्ञान के साथ पश्चिमी देशों की ओर प्रस्थान करें। आज का मनुष्य चमत्कारों की बजाए दिव्यता में दृढ विश्वास रखता है। जितना जल्दी योग मनोवैज्ञानिक रूप से सही तरीकों द्वारा मनुष्य के स्वभाव में परिवर्तन कर रहा है, उतने ही कम समय में पश्चिम ने योग को एक साधारण खेल से संबंधित क्रियाएँ मानकर इसका महत्त्व कम किया है। पिछले कुछ सालों के दौरान परामनोविज्ञान व आत्मीयता की एक बड़ी लहर अमेरिका से लेकर सारे यूरोप में फैल चुकी है। ज्यादा से ज्यादा विश्वविद्यालय इस गुप्त विषय को पढ़ाना शुरू कर रहे हैं।
सबसे पहले स्थान पर तथ्यों को बिना किसी पाखण्ड के निर्दिष्ट किया जाना चाहिए और दूसरे स्थान पर इसकी व्याख्या करने का प्रयत्न किया जाना चाहिये है। परामनोविज्ञान के अन्तर्गत हमें जीवन की एक नई दिशा देखने को मिल रही है, जो न केवल कुछ मनुष्यों को बल्कि सारी मानव जाति और यहाँ तक कि पूरे ब्रह्माण्ड को प्रभावित कर रही है। मूलभूत नियम और जो पूरे ब्रह्माण्ड में फैली हुई है, ज्यादा से ज्यादा दृष्टिगोचर हो रही है।
इनमें से कुछ गुप्त विषय जिन्हें एक उच्च योगी स्वयं ही साध सकता है जैसा कि मैं सोचता हूँ मुख्यत: मानसिक संपर्क, दूर की घटना को देखने की शक्ति, मनोगतिकी और माध्यम को प्रशिक्षित करना।
एक पुस्तक 'एक योगी का जीवन चरित्र' में परमहंस योगानन्द जी ने भारतीय योग के विषय की व्याख्या की है, जो कि हम यूरोपवासियों को अविश्वसनीय लगती है, लेकिन परामनोवैज्ञानिक शक्तियों के पूरे नियंत्रण का संकेत करती है।
अब योग में शोध के लिए इन विषयों की पुनरावृत्ति एक आधारभूत शर्त है और जो बहुधा योगियों द्वारा दी जाती है। इस प्रकार से योग द्वारा पूरे संसार को समझने की उच्च दिशाओं का मार्ग खोजा जा सकता है, क्या यह भारतीय विद्यार्थियों के लिए एक अद्भुत कार्य नहीं होगा, जो कि पूर्वी व पश्चिमी पदार्थप्रियता से संक्रमित न होकर, उन तथ्यों को एक उद्देश्यात्मक रूप से संरक्षित करे। मनोविज्ञान और कला के सभी तरीकों से उसका परीक्षण कर और सावधानीपूर्वक इन शक्तियों को बढ़ाने वाले मार्गों का पुनर्निर्माण करे।
इससे एक मूल शोध का ढाँचा स्थापित हो सकेगा। यदि इन मार्गों का अनुकरण नहीं किया जाएगा, तो ये शक्तियाँ भारत में भी लुप्त हो जाएंगी। अभी भी समय है जब संसार को आंतरिक शांति प्राप्त करने का यह अद्भुत तोहफा दिया जा सकता है।
विल्हेल्म मंत्लर पादरी