Lila Amrit

प्रारम्भ

मंगलाचरण

मङ्गल महा प्रभु दीप हरि, विघ्न हरण वासुदेव ।
माधवानन्द के हृदय बसो, करूं चरण की सेव ॥ १॥
मङ्गल मूर्ति महा प्रभु, विश्व दीप उजियाल ।
माधवानन्द के उर प्रकटे, श्री पूज्य दीप दयाल ॥ २॥
मङ्गल करण दु:ख हरण, प्रकट भये जग जहान् ।
मङ्गल समय अमृत सम, ब्रह्म मुहूर्त शुभ महान् ॥ ३॥
मङ्गलमय लीला अमृत , करत हरि पर हेत ।
मङ्गल मानव मात्र का, ऊंच नीच नहीं द्वेत ॥ ४॥
झिलमिल ज्योति प्रकट भई, अद्भुत अजब अनूप ।
हरिवासणी में हरि प्रकटे, महा भूपन के भूप ॥ ५ ॥
मङ्गल महाप्रभु परम मनोहर, अति सुन्दर सुख रूप।
माधवानन्द के आनन्द मंगल, पाया ब्रह्म अनूप ॥ ६॥
मङ्गल हरि लीला अमृत , पढ़ें सुनें नर नार ।
बिना परिश्रम हरि पार करें, भव सिन्धु गहन अपार ॥ ७॥
श्री पूज्य भगवान्‌ दीप नारायण, महाप्रभु मङ्गल मूल ।
जो मङ्गल कार्य में सुमरे, सब मङ्गल अनुकूल ॥ ८॥
मङ्गल प्रभु की मूरति, मङ्गल है शुभ नाम ।
मङ्गल माता-पिता बंधु, मङ्गल हरि वासणी ग्राम ॥ ९॥
मङ्गल प्रभु की चरणरज, मङ्गल धूणा की धाम ।
मङ्गल प्रभु का विराजना, मङ्गल होवे सब काम ॥१०॥
नगर नीपल में नित मङ्गल, मङ्गल मूर्ति मंदिर में ।
भक्तों के आनन्द मंगल होवे, जो नाम जपे मन अंदर में ॥ ११॥