(दोहा)
ॐ नमो श्री गुरुदेवजी, सबका सरजन हार।
व्यापक अन्तर बाहर में, पार ब्रह्म करतार ॥१॥
देवन का परम देव हो, सिवरुं बारम्बार।
तुम्हारी कृपा के बिना, होवे नहीं भव पार ॥२॥
ऋषि-मुनि सब सन्त जन, जपें तुम्हारा जाप।
आत्म-ज्ञान घट पाय कर, निर्भय हो गया आप ॥३॥
सतगुरु चालीसा जो पढे, उर गुरु ध्यान लगाय।
जन्म-मरण भव दु:ख मिटे, काल कबहुं नहीं खाय ॥४॥
सतगुरु चालीसा कान सुने, रिद्घि-सिद्घि सुख पाय।
मन वांछित कारज सरे, जन्म सफल हो जाय ॥५॥
चौपाई
ॐ नमो गुरुदेव दयाला, भक्तजनों के हो प्रतिपाला ॥१॥
पर उपकार धरो अवतारा, डूबत जग में हंस उबारा॥२॥
तेरा दर्शन करे बड़ भागी, जिनकी लगन हरि से लागी ॥३॥
नाम जहाज तेरा सुख दायी, धारे जीव पार हो जाई ॥४॥
पारब्रह्म गुरु है अविनाशी, शुद्घ स्वरूप सदा सुखराशी ॥५॥
गुरु समान दाता कोई नाहीं, राजा बादशाह आस कराई ॥६॥
गुरु सन्मुख जब जीव हो जावे, कोटि कल्प के पाप नशावे॥७॥
जिस पर कृपा गुरु की होई, उनके कमी रहे नहीं कोई ॥८॥
जिनके घर गुरुदेव पधारे, जब भक्त का जन्म सुधारे॥९॥
राम-लक्ष्मण गुरु सेवा जानी, विश्व-विजयी हुए महाज्ञानी॥१०॥
कृष्ण गुरु की आज्ञा धारी, स्वयं पारब्रह्म अवतारी ॥११॥
सतगुरु कृपा है अतिभारी, नारद की चौरासी टारी॥१२॥
कठिन तपस्या करे सुखदेव, गुरु बिना नहीं पाया भेद॥१३॥
गुरु मिला जब जनक विदेही, आत्मज्ञान महा सुख लेही ॥१४॥
व्यास, वशिष्ठ गुरु मेहरम जानी, सकल शास्त्र के भये अति ज्ञानी ॥१५॥
अनन्त ऋषि-मुनि अवतारा, सतगुरु चरण-कमल चित्तधारा ॥१६॥
सतगुरु नाम जो हृदय धारे, कोटि कल्प के पाप निवारे॥१७॥
सतगुरु सेवा उर में लावे, पीढ़ी चौदह स्वर्ग को जावे॥१८॥
पूर्वजन्म की तपस्या जागे, गुरु सेवा में तब मन लागे॥१९॥
सतगुरु सेवा में सर्वसुख होवे, जन्म-जन्म के दारिद्र जावे॥२०॥
सतगुरु सेवा कोई बिरला जाने, मूर्ख यह नहीं बात पहिचाने ॥२१॥
सतगुरु नाम जपो दिन-राती, जन्म-जन्म का है यह साथी ॥२२॥
अन्न-धन लक्ष्मी जो सुख चाहे, गुरु सेवा में ध्यान लगावे ॥२३॥
गुरु कृपा सब विघ्न विनाशी, मिटे भ्रम आत्म-प्रकाशी॥२४॥
पूर्व पुण्य उदय जब होवे, मन अपना सतगुरु में पोवे॥२५॥
गुरु सेवा में विघ्न पड़ावे, उनका कुल नरक में जावे ॥२६॥
गुरु सेवा से विमुख रहता, यम की मार सदा वह सहता ॥२७॥
गुरु विमुख भोगे दु:ख भारी, ईश्वर से नहीं लागे कारी ॥२८॥
गुरु विमुख को नरक नहीं ठौर, बातें करो चाहे लाख करोड़॥२९॥
गुरु का द्रोही सबसे बुरा, उनका काम होवे नहीं पूरा ॥३०॥
जो सत्गुरु का लेवे नाम, वो ही पावे अचल आराम ॥३१॥
सभी सन्त नाम से तरिया, नुगरा नाम बिना ही मरिया॥३२॥
यम का दूत दूरा ही भागे, जिसका मन सतगुरु में लागे॥३३॥
भूत, पिशाच निकट नहीं आवे, जहाँ सतगुरु का जाप करावे॥३४॥
जो सतगुरु की सेवा करते,डाकन, भैरुं, पितर सब डरते ॥३५॥
जंतर-मंतर जादू-टोना, गुरु भक्त के कुछ नहीं होना॥३६॥
गुरु भक्त की महिमा भारी, क्या समझे नुगरा नर-नारी॥३७॥
गुरु भक्त को सतगुरु बूठा, धरमराज का लेखा छूटा॥३८॥
गुरु भक्त सतलोक सिधावे, धरमराज जी सामा आवे॥३९॥
गुरु भक्त सबका सिर ताज, उनका सब देवों पर राज॥४०॥
(दोहा)
यह सतगुरु चालीसा,पढ़े सुने चित्त लाय।
माधवानन्द आनन्द करे, दु:ख दारिद्र मिट जाय॥१॥
सम्वत् दो हजार तेईस का, आषाढ़ महीना जान।
सतगुरु चालीसा लिखा, नीपल नगर प्रमाण ॥२॥
श्री पूज्य सायब दीप हरि, सतगुरु परम दयाल।
माधवानन्द आनन्द भया, पल में किया निहाल ॥३॥
नगर नीपल में नारायण, गंगा नदी के तीर।
दर्शन से दु:ख दूर भगे, निर्मल होय शरीर॥४॥