श्री दीपनारायण महाप्रभुजी, ईश के अवतार हैं।
जग जीव जिनके नाम से, होते सदा भव पार हैं॥ टेर॥
मिल जाए सदगति गुरु चरण-रज, जो सदा मस्तक धरे।
गुरु की अनुपम शक्ति से, सदभक्त के कारज सरे॥ १॥
दिन-रात सुमिरन कर गुरु का, गुरु कृपा तू पावही।
जिससे तेरे जग के विकट, संकट निकट नहीं आवही॥ २॥
वह पारब्रह्म प्रभु वही, जग के विधाता मान तू।
जगदीश के अवतार सिरजनहार, उनको जान तू॥ ३॥
सदगुरु कृपा से काम, क्रोध अरू लोभ निकट न आवही।
जग मोह, माया गुरु कृपा से, दूर नित्य रहावही॥ ४॥
गुरु की मनोहर मूरती, मन में सदा धारण करे।
वह जग लुभावनी मोह माया के जाल से फिर क्यों डरे॥ ५॥
सदगुरु कृपा ही अंक विधना के मिटावन हार है।
जिस पर कृपा करदे गुरु, उसका ही बेड़ा पार है॥ ६॥
गुरु चरण धो-धो कर पिये, तो काल निकट न आएगा॥
हिरदे गुरु की ज्योति, नित ही, 'उदय' के प्रगटायगा॥ ७॥
उदयलाल, एम.बी.पी.सी. काव्यभूषण,
काव्य कलानिधि, उदयपुर, मेवाड़ राजस्थान
प्रार्थना और भजन · सभी अध्याय