Lila Amrit

प्रार्थना और भजन · सभी अध्याय

भजन

श्री दीप दयाल अर्ज सुण लीजो। कर कृपा मोय सत्संग दीजो॥ टेर॥
कुसंग से प्रभु मोय बचाओ। दुष्ट और दुर्जन दूर रहीजो॥ १॥
ब्रह्म अभ्यास वैराग्य अखण्ड रहे। ये साधन मेरे अविचल कीजो॥ २॥
विश्व दीप ज्योति घट में प्रकट रहे। भ्रम अंधेरा मेरा दूर कर दीजो॥ ३॥
सुर्गुण ब्रह्म परम सुखरासी। मेरे नैनों में नाथ बसीजो॥ ४॥
श्वासों-श्वास मेरे आपका सुमरण। मल विक्षेप आवरण हर लीजो॥ ५॥
ध्यान अटल रहे शुभ चरणों में। पल-पल प्रेम मेरा अधिक बढ़ीजो॥ ६॥
आपके दासन के दास हम होवें। होय प्रसन्न मेरी सेवा लीजो॥ ७॥
नित-नित सपने में आप पधारो। और सब सपने निवृत्त करीजो॥ ८॥
श्रद्घा विश्वास मेरा कम नहीं होवे। दिन-दिन दूणा बढ़ता रहीजो॥ ९॥
पल-पल प्रभुजी आपको पुकारूं। दीन दुर्बल की पुकार सुणीजो॥ १०॥
बार-बार वरदान यही माँगू। सन्मुख दर्शन हरदम दीजो॥ ११॥
श्री पूज्य दीप दयालू दाता। दास की आस निराश मत कीजो॥ १२॥
माधवानन्द माँगे चरणों की भक्ति। जन्म-जन्म हरि दास रखीजो॥ १३॥

भजन
अखियाँ सतगुरु चरणों में लागी।
श्री दीप दयालु के चरण कमल में, मेरी किस्मत जागी॥ टेर॥
जब से पावन चरणों को देखा, तब से भया वैरागी॥ १॥
चरणरज में काग भया हंसा, मोती चुगत सुहागी॥ २॥
चैतन होय स्वरूप में जागा, नींद अविद्या भागी॥ ३॥
मन की वासना सभी छूटी, मस्त भयो मन त्यागी॥ ४॥
चरण देखे बिना चैन नहीं आवे, पलक न होवे आगी॥ ५॥
अनहद आनंद प्रकट भयो है, सदा रहत अनुरागी॥ ६॥
श्री पूज्य भगवान्‌ दीप नारायण, कर दिया बड़भागी॥ ७॥
माधवानंद कहे प्रभु चरणों में, मेरी सूरत समागी॥ ८॥

भजन
श्री दीप निरंजन सब दुख भंजन, इसी मंत्र से होवे मन मंजन॥ टेर॥
हृदय कमल की आँखें खुल जावें, यह डाले नित नाम का अंजन ॥ १॥
विश्व दीप ज्योति उर में जागे, अभय पद पावे कटे सब बंधन॥ २॥
ग्रह गोचर का ताप नहीं लागे, भूत प्रेत का भागे सब फन्दन॥ ३॥
तीनों ताप पाप मिट जावे, अविचल सुख पावे परमानन्दन॥ ४॥
ऋद्घि सिद्घि सुख सम्पति पावे, नाम सुमरण से काया होवे कंचन॥ ५॥
नेम से ध्यावे तो दर्शन पावे, देवी देवता करे सब वंदन॥ ६॥
श्री दीप दयाला अखण्ड उजाला, बलि-बलि जाऊँ चन्दन नंदन॥ ७॥
माधवानंद के आनंद भया भारी, सुमर-सुमर पद पाया ब्रह्मानंदन॥ ८॥

ओमकार मंत्र का भजन
ॐ की रचना सारी रे।
ज्ञानी जाने भेद सो ही जन, रहे सुखियारी रे॥ टेर॥
ओमकार परब्रह्म रूप है, ओम की छाया नहीं धूप है।
ओमकार नभ रूप सदा ही, है निराधारी रे॥ १॥
ओमकार की त्रिगुण माया, इस माया से जगत रचाया।
ओमकार में जीव रहे, सब देह धारी रे॥ २॥
विद्या सर्व ओम से आई, ओमकार से वेद रचाई।
सर्व मंत्र को मूल, ओम से ब्रह्म विचारी रे॥ ३॥
ओमकार रटो मिल सारा, ओमकार से होत उजारा।
धरो ओम का ध्यान, ओम से भव भय हारी रे॥ ४॥
ऋषि मुनि और योगी सारा, ओमकार को हृदय धारा।
ओमकार के बिना साधन सब, होत बेकारी रे ॥ ५॥
ओमकार से होत आनंदा, ओमकार को जान गोविन्दा ।
ओम से सुधरे काज, ओम से होय भव पारी रे ॥ ६॥
ओम नमो प्रभु दीप स्वामी, ओमकार गुरुदेव नमामी ।
कहे माधवानन्द ओम को, वन्दन हमारी रे ॥ ७॥

भजन (पद-लहर)
चेत-चेत अब जीव अज्ञानी अवसर जावेरे॥
गुरु समझावे रे॥ टेर॥
धन दौलत और महल खजाना, सब यहीं रह जावे रे॥
अन्त समय जीव जाय अकेलो, साथ नहीं आवे रे॥ १॥
मात पिता और कुटुम्ब कबीलो, यह दूणा ललचावे रे॥
यम की मार पड़े सिर ऊपर, कौन छुड़ावे रे॥ २॥
सतगुरु शरण गया बिन मूर्ख, कौन भव पार लगावे रे॥
गुरु कृपा बिन जाये चौरासी, गोता खावे रे॥ ३॥
मानुष जन्म अमोलक पायो, मूर्ख रतन गमावे रे॥
गया वक्त आवे नहीं प्यारे, फिर पछितावे रे॥ ४॥
श्री पूज्य भगवान्‌ दीप नारायण, सुता हँस जगावे रे॥
कहे माधवानन्द भजन से, सब सुख पावे रे॥ ५॥

भजन
धन्य-धन्य भारत भूमि, कोटि-कोटि वन्दन हमारा।
श्री दीप दयालु का देश हमको, प्राणों से अति प्यारा।
धन्य-धन्य भारत भूमि ॥ टेर॥
विश्व हितकारी परम सुखसागर, प्रभु ने लिया यहीं अवतारा।
अनंत ऋषि मुनि और योगी, भारत के थे उच्च सितारा।
राम कृष्ण बुद्घ गुरुनानक, गाँधी नेहरू ने यहीं देह धारा॥ १॥
लाल बहादुर और पटेल, बल्लभ लौह पुरुष सबके सरदारा।
हिमालय हैं शीश भारत का, हिम स्वर्ण का मुकुट है धारा।
गंगा यमुना और कावेरी, भारत का यह चरण पखारा॥ २॥
इन्द्रलोक ब्रह्मलोक स्वर्ग से, भारत भूमि की महिमा अपारा।
देवी-देवता वन्दे भारत भूमि, सब करते हैं जय जयकारा।
सागर की लहरों से, भारत की शोभा हो रही अपरम्पारा॥ ३॥
राजस्थान पाली जिले में, जाडन है विश्व गुरुद्वारा।
देश के दीपक श्री दीप दयालु, जग मग ज्योति होत उजारा।
माधवानन्द कहे भारत भूमि को, शत-शत है प्रणाम हमारा॥ ४॥

दोहा
शिवलोक से शिव ने भेजा, ज्ञानी सिद्घ योगीराज।
भारत भूमि पर बन आये, श्री महेश्वरानन्द जी महाराज॥

भजन
जय श्री महेश्वरानंद जी महाराज, धन्य हो फूली बाई के लाल।
पंद्रह अगस्त को जन्मे योगेश्वर, कर दिया काम कमाल ॥ टेर॥
महाऋषि गर्गाचार्य के वंश में, ब्राह्मण कुल के बाल।
बालपन में भक्ति जागी, छोड़ दिया जग जाल॥ १॥
पिता श्री कृष्ण चन्द्रजी पंडित, रूपावास पुरोहितान।
प्रकट भये पाली जिले में, भारत राजस्थान॥ २॥
गुरु माधवानन्दजी के निपल आश्रम में, पढ़ते रहे खुश हाल।
अल्प समय में सब विद्या आई, विद्यार्थी बेमिसाल॥ ३॥
श्री सतगुरु माधवानन्दजी से मिल गया, महाप्रभुजी दीप दयाल।
मेहर भई महादेव श्री देवेश्वर की, जागी ज्योति विशाल॥ ४॥
विश्व भ्रमण करके योगेश्वर, विदेशियों की करी संभाल।
ज्ञान अमृत और योग साधन से, कर दिया सब को निहाल॥ ५॥
विदेशियों को शुद्घ शाकाहारी बनाया, दुर्व्यसनों से दिया निकाल।
शुद्घ आचार विचार भक्ति से, साधन करे त्रिकाल॥ ६॥
विश्व का गुरु भारत देश है, कर दिया प्रत्यक्ष प्रमान।
भारत माता के सपूत संन्यासी, श्री महेश्वरानन्दजी महान्‌॥ ७॥
ज्ञान और योग की सिद्घपीठ, ॐ विश्व दीप गुरुकुल धाम।
साधक आवे साधन करके, पावे परम विश्राम॥ ८॥
पूर्ण कुंभ के पावन पर्व पर, हरिद्वार ले गया जमात।
महानिर्वाणी अखाड़े के हो गये, महामण्डलेश्वर आप॥ ९॥
भारत की गौरव गाथा में, हो गया अजब उजाल।
गणेशपुरी गुण गाँवे गुरुवर, सत्य कहा सब हाल॥ १०॥
भजन
ॐ ब्रह्म शिव अलख अनादी।
श्री अलखपुरीजी की अविचल गादी॥ टेर॥
उनके शिष्य शिव देवपुरीजी।
कैलाश पति हैं आदि अनादि॥ १॥
उनके शिष्य श्री दीप नारायण।
ब्रह्म ज्ञान दिव्य उनकी प्रसादी॥ २॥
श्री माधवानन्द ने महाधन पाया।
मेहर भई सो कृपा बरसादी॥ ३॥
महाशिवयोगी श्री महेश्वरानन्दा।
सुसोभित करी गुरुजी की गादी॥ ४॥
सारे विश्व में प्रकाश भया है।
सब को मिली सत्य शिव की यादी॥ ५॥
भक्त जन मिलकर करते पूजा।
उनकी ज्योति ब्रह्म ज्योति में मिलादी॥ ६॥
गजानन्द आनन्द से गाँवे।
जो सुने वो हैं बड़ भागी॥ ७॥

आरती
श्री अलखपुरीजी आवो। सतगुरु अलखपुरीजी आवो।
भक्तों की आस पुरावो। सतगुरु अलखपुरी आवो॥ टेर॥
अविद्या नींद में सोय रहा हूँ। आकर आप जगावो॥ १॥
मेरे मन मंदिर में आप पधारो। ज्योत में ज्योत मिलावो॥ २॥
मेरा अन्तर अन्धेरा निवारो। पूर्ण प्रकाश करावो॥ ३॥
सब बालक तेरे शरण में आये। दिव्य दर्शन दिखलावो॥ ४॥
हम सब करें आपकी आरती पूजा। प्रेम आनन्द बरसावो॥ ५॥
मुझको जीवन मुक्त बनावो। जग में फिर नहीं आवो॥ ६॥
हे महाज्ञानी, हे महादानी। आप में आप मिलावो॥ ७॥
विश्व दीप ज्योति विश्व में व्यापे। माधवानन्द के उर आवो॥ ८॥

आरती
श्री दीप दयालु की आरती गाँवे। उनके सब आनन्द हो जावे॥ टेर॥
जहाँ पर आरती पूजा होवे। सब ही तीरथ वहाँ चले आवे॥ १॥
अड़सठ तीरथ का फल पावे। घर बैठा नित्य गंगा नहावे॥ २॥
अन्न धन लक्ष्मी पुत्र परिवारा। सब बातों का ठाट बन जावे॥ ३॥
जम का दूत भूत सब भागे। काल-जाल नजदीक नहीं आवे॥ ४॥
जहाँ सुमरे वहाँ प्रभुजी पास में। मन इच्छा सब पूर्ण करावे॥ ५॥
सच्चा भक्त क्यों चिन्ता करता। बिगड़ी बात प्रभु पल में बनावे॥ ६॥
निज मन से कोई ध्यान लगावे। उनको प्रभुजी मोक्ष दिरावे॥ ७॥
श्री दीप दयाला भक्तों के रखवाला। अपने भक्तों की लाज बचावे॥ ८॥
माधवानन्द करे आरती वन्दन। चारों पदार्थ सहजो पावे॥ ९॥

॥ श्री गुरु प्रार्थना॥
जय गुरुदेव परब्रह्म दीन बन्धु, वन्दना प्रणाम सा, प्रभु।
चरण रज नित्य शीश धारे, सर्वे तीर्थ स्नान सा॥ टेर॥
धर्म हित अवतार लीनो, भक्तजन उद्घार सा, प्रभु।
डूबताँ भव सिन्धु मांही, हंस वाने उबार सा॥ १॥
जहाज ले जग मांहीं आये, जीवों को पार उतार सा, प्रभु।
स्वरूप को सत भाव अनुभव, परसा दिया दीदार सा॥ २॥
विदेह जीवन मुक्त कीना, पाविया सुधा रसा, प्रभु।
अचल पद बक्शीश कीनो, धन्य हो पद धार सा॥ ३॥
अर्ज स्वामी दीप की, सुन लीजिये हजूर सा, प्रभु।
आप जैसा सैण दाता, तिहुं लोक में नहीं होवे सा॥ ४॥

॥ श्री सद् गुरु भगवान्‌ की आरती॥
ॐ प्रभु दीप निरंजन, आनन्द सुखकारी, प्रभु।
जय जय अभय पद दाता, भव भय सब हारी।
ॐ जय गुरुदेव हरि॥ १॥
जय गुरुदेव हरि, प्रभु।
जय जय अभय पद दाता, भव भय सब हारी।
ॐ जय गुरुदेव हरि॥ टेर॥
पूर्ण ब्रह्म अगोचर निरर्गुण, सुर्गुण बन आये, प्रभु।
जीवाँ तारण जग में, सतसंग जहाज लाये।
ॐ जय गुरुदेव हरि॥ २॥
जब-जब धर्म की हानि, सत धर्म भूल जावे, प्रभु।
सतगुरु प्रकट होकर, सत धर्म बतलावे।
ॐ जय गुरुदेव हरि॥ ३॥
गुरु बिना सुख नहीं होवे, कोटि जतन करे, प्रभु।
गुरु बिना साधन निष्फल, कारज नाय सरे।
ॐ जय गुरुदेव हरि॥ ४॥
महिमा अगम अपारा, कैसे कथन करे, प्रभु।
भक्तजनों के रक्षक, भूमि भार हरे।
ॐ जय गुरुदेव हरि॥ ५॥
महा वरदान सदा यह चाहूँ, सतसंग मोही दीजे, प्रभु।
युग-युग सेवा पाऊँ, यह कृपा कीजे।
ॐ जय गुरुदेव हरि॥ ६॥
यह गुरु आरती जो जन, शुद्घ मन से गाँवे, प्रभु।
माधवानन्द हमेशा, भक्ति पद पावे।
ॐ जय गुरुदेव हरि॥ ७॥

आरती
ॐ श्री दीप दयालू दाता।
भक्तों के तारण कारण, प्रगट हो आता।
ॐ श्री दीप दयालु दाता॥ टेर॥
आप अलख अविनाशी, सब में सता समाना।
जो नित आप को सुमरे, उनका भाग्य जग जाता।
ॐ श्री दीप दयालू दाता॥ १॥
सब दुख भंजन दाता, नित्य कृपा करता।
शरण तम्हारी आवे, आनन्द बन जाता।
ॐ श्री दीप दयालु दाता॥ २॥
नाम को जहाज बैठाकर, भव जल पार लगाता।
जीवन मुक्ति देकर, सत्य ब्रह्म पाता।
ॐ श्री दीप दयालु दाता॥ ३॥
जिस घर आपकी पूजा, वहाँ दुख नहीं आता।
नित्य-नित्य पूजा करता, उसकी किस्मत खुल जाता।
ॐ श्री दीप दयालु दाता॥ ४॥
लोक और परलोक में, तुम सम नहीं दाता।
माधवानन्द आनन्द से, प्रभु आरती गाता।
ॐ श्री दीप दयालु दाता ॥५॥