Lila Amrit

प्रार्थना और भजन · सभी अध्याय

शाम की प्रार्थना

(१) श्री सतगुरु आरती
ॐ जय गुरुदेव निरंजन, दीनन हितकारी, स्वामी।
जय जय अचल पद मूरत, भव बंधन हारी।
हरि ॐ जय जय जय गुरुदेव॥१॥
देवी देवता यह सब, गुरु मूर्ति धारी, स्वामी।
कह रह्मा वेद पुराणा, गुरु महिमा भारी।
हरि ॐ, जय जय जय गुरुदेव॥२॥
यज्ञ और दान हवन तप, बहुभांति कीना, स्वामी।
बिना गुरु ज्ञान न होवे, भटक-भटक रहना।
हरि ॐ, जय जय जय गुरुदेव॥३॥
मोह माया संसार बडा है, भवसागर भारी, स्वामी।
सतसंग जहाज चला कर, गुरु पल में तारी।
हरि ॐ, जय जय जय गुरुदेव॥४॥
नाना पंथ चले कलियुग में, रूप बिसर जावे, स्वामी।
सब को गुरु समझावत, आत्म बतलावे।
हरि ॐ, जय जय जय गुरुदेव॥५॥
तन मन धन अरपण कर, गुरुसेवा पाऊँ, स्वामी।
हाथ जोड अर्जी करुँ, चरणों में सिर नवाऊँ।
हरि ॐ, जय जय जय गुरुदेव॥६॥
श्री देवपुरीसा परिपूर्ण, आनन्द दर्शावे, स्वामी।
श्री स्वामी दीप तन मन से, गुरु आरती गाँवे।
हरि ॐ, जय जय जय गुरुदेव॥७॥

शाम की प्रार्थना (२)
प्रार्थना
श्री दीप दयाल कृपाल महाप्रभु, आप रखो लाज हमारी है, प्रभु।
दीनानाथ अनाथ के नाथ प्रभु, पारब्रह्म अवतारी है, प्रभु॥टॆर॥
व्यापक विश्व चराचर में हरि, चेतन ज्योत तुम्हारी है, प्रभु।
निर्गुण से सगुण बन आये, भक्तन के हितकारी है, प्रभु॥१॥
आपकी शरण में आय पडे, हम दुर्बल दास दुख्यारी है, प्रभु।
नहर निहारो पार उतारो, आपका बिरद विचारी है, प्रभु॥२॥
आप बिन कौन हमारे नाथ है, जिनको जाय पुकारी है, प्रभु।
जहाँ देखूँ जहाँ आप ही आप हो, नित्य चेतन निराकारी है, प्रभु॥३॥
पापी अनेकों आगे उबारिया, अबके मेरी बारी है, प्रभु।
मुझ पर मेहर करो मेरे दाता, माँगत भीख भिखारी है, प्रभु॥४॥
श्री पूज्य दीप दयाल दया करो, आपका नाम सुखकारी है, प्रभु।
कहे माधवानन्द आपके, चरण कमल बलिहारी है, प्रभु॥५॥

शाम की प्रार्थना (३)
स्तुति
ॐ नमस्ते श्री गुरु देवपुरीसा दयालं।
निजानन्द आनन्द माया के आलं॥१॥
शरीरं अखण्डं हरि रुप जासे।
अतीतं अनादि निराकार भासे॥२॥
अगम अजोनी अपार अलिप्तं।
स्वरुपं सुशुद्वं सदा योगी जपतं॥३॥
नमो सर्व व्यापी गुणातीत देवा।
प्रभु दीप को दीजो सदा चरण सेवा॥४॥
विघ्न हरण मंगल करण, धरस फरस भर पान।
पार्वती नन्दन नमो, श्री दीप शरण धर ध्यान॥५॥
जय जय देव दयाल शिव, करण सुमंगल मूल।
श्री दीप ज्ञान वैराग्य मत, सदा रहो अनुकूल॥६॥
वन्दो चरण गुरुदेव के, श्री देवपुरीसा सुखदाय।
योग युगति यही स्मृति, प्रभु जानि बाल उरलाय॥७॥
तिमिर गये उर उदित रवि, भये ज्ञान उजियाल।
श्री दीप प्रभु सा की विनति, सुणज्यो दीन दयाल॥८॥
नमो-नमो गुरुदेव जी, कोटि-कोटि प्रणाम।
पलक-पलक प्रभु विनति, सुख सागर निज नाम॥९॥
नाम लिया सब ऊबरे, आनन्द होत अपार।
आप सतगुरु मैं शिष्य हूँ, आप मम प्राण आधार॥१०॥
परमहंस गुरुदेवजी, तीन लोक के देव।
सुर नर मुनि सब सन्त जन, नित उठ करते सेव॥११॥
सतगुरु सम दाता नहीं, सब जग माँगन हार।
क्या राजा क्या बादशाह, सभी खडा रहे द्वार॥१२॥
राम कृष्ण से कौन बडे, उसने भी गुरु कीन।
तीन लोक के नाथ है, सतगुरु के आधीन॥१३॥
सतगुरु पूर्ण ब्रह्म हैं, जोवे सुर नर वाट।
नुगरा नीचे जाने नहीं, युग-युग गहली टाट॥१४॥
यह तन विष की बेलडी, गुरु अमृत की खान।
शीश दिये सतगुरु मिले, तो भी सस्ता जान॥१५॥
गुरु मूर्ति मुख चन्द्रमा, सेवक नैन चकोर।
अष्ट पहर निरखत रहूँ, गुरु चरण कमल की ओर॥१६॥
ॐ गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुर्गुरुर्देवो महेश्वर:।
गुरु:साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नम:॥१७॥
ध्यानमूलं गुरोर्मूर्ति: पूजामूलं गुरुर्पदम्।
मंत्रमूलं गुरुर्वाक्यं मोक्षमूलं गुरुर्कृपा॥
ॐ दीप ज्योति पंरब्रह्म दीपं सर्व मोहनं।
दीपं सज्यते सर्व संध्या दीपं सर्व सत्यं॥१९॥
ॐ नमो प्रभु दीप अविनाशी।
आप ही ब्रह्मा आप ही विष्णु आप हो कैलाश के वासी॥ २०॥
आप हो नारद आप हो शारद आप हो शेष सुखराशी।
आप हो ध्यानी आप हो ज्ञानी आप हो योग प्रकाशी॥ २१॥
आप हो देव सब देवी आप हो सूर्य प्रकाशी।
आप हो ब्रह्म निर्वाणी आप हो चहुं ओर के वासी॥२२॥
आप हो वेदों के ज्ञाता आप हो भक्त उर वासी।
आप हो सत नाम के दाता आप हो निज स्वरुप के ज्ञाता॥ २३॥
ॐ नमो प्रभु दीप प्रणामा ब्रह्मानन्द उर वासी॥ २४॥