श्री शिवानन्दजी महाराज की आज्ञानुसार उनके चाचाजी के घर पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई। उसका नाम श्री राजसिंह रखा। श्री शिवानन्दजी का यह चमत्कार देखकर, शिवानन्दजी के पिता श्री बलवन्त सिंहजी ने सोचा कि, "प्रभु की भक्ति का कितना अपूर्व प्रभाव है? मुझे भी अब श्री महाप्रभुजी से संन्यास ग्रहण करके आत्मशान्ति प्राप्त करनी चाहिये।" ऐसा विचार कर आपने भी श्री महाप्रभुजी से संन्यास दीक्षा ग्रहण की। उनका संन्यास का नाम श्री शुकदेवानन्द पुरी रखा। वे बहुत बड़े सिद्ध एवम् महात्मा हुए।
शिष्य · सभी अध्याय