श्री स्वामी शिवानन्दजी महाराज अपनी ज्ञान गंगा से उम्र भर अज्ञानी लोगों को नहलाते रहे और सन्मार्ग पर चलते रहे। आपने जगह-जगह पर सत्संग एवं व्याख्यान इत्यादि से अपने धर्म का प्रचार किया।
अन्त में आपने योग विधि से अपने शरीर को त्याग दिया। आपके सम्पूर्ण जीवन की वैसे तो अनेक घटनाएं है, जिनका वर्णन इस ग्रन्थ में नहीं हो पाया है, फिर भी कुछ प्रमुख घटनाओं का उल्लेख इसमें किया गया है।
"श्री शिवानन्द वाणी प्रकाश" आपकी प्रमुख रचना (ग्रंथ) है।