Lila Amrit

शिष्य · सभी अध्याय

दीन दुखियों में परमात्मा

नागौर जिला गाँव तरणाऊ में एक सेठ ने श्री महाप्रभुजी को आमन्त्रित किया। श्री महाप्रभुजी वहाँ पधारे। सत्संग बहुत ही अच्छा हुआ। रात्रि को १२ बजे सब लोग चाय नाश्ता ले रहे थे, उसमें एक गरीब को चाय नाश्ता नहीं दिया। श्री महाप्रभुजी अन्तर्यामी थे। उन्हें अपनी दिव्य दृष्टि द्वारा मालुम हुआ कि हजारों लोगों को नाश्ता मिला पर एक दीन गरीब को नहीं मिला। सत्संग कराने वाले सेठ को अपने पास बुलाया और कहा कि सेठजी इस दीन दुखी गरीब को आपने कुछ नहीं खिलाया। सेठ बड़ा अहंकारी व धन के मद में बोला कि हे प्रभु, ऐसे बहुत से दीन दुखी प्रसाद के लोभ से आ जाते हैं। हमें तो बड़े-बड़े लोगों का आदर करना पड़ता है। इस पर महाप्रभुजी ने फरमाया सेठ दीन दुखियों में परमात्मा होते हैं, उनको पहचानो, धन के मद में अन्धा मत हो। तू मेरे वचन पर ध्यान नहीं देता इसलिए थोड़े समय में यह सब तेरा वैभव नष्ट हो जाएगा। और तेरी हवेली में भूत रहेंगे। इसके बाद कुछ समय में ही उसका घर बरबाद हो गया और भूत रहने लगे। आज भी उस हवेली में भूत रहते हैं जहाँ पर हर एक मनुष्य नहीं रह सकता है।