Lila Amrit

उपदेश · सभी अध्याय

सेवक महावीर सोलंकी

ठाकुर साहब श्री महावीर सिंह जी सोलंकी, परम धर्मात्मा राज ऋषि, नि:स्वार्थी, गाँव झीलवाड़ा, जिला-राजसमन्द, मेवाड़ के रहने वाले थे। ये बचपन से ही परम भक्त, सेवा-भावी, पढ़ने में बहुत कुशल थे। उच्चे शिक्षा प्राप्त करने के बाद राजस्थान में कई वर्षों तक प्रिन्सिपल के पद पर आसीन रहे। सरकारी नौकरी से सेवा-निवृत्त होने के बाद आपको पूर्व महाराजा करौली ने अपने यहाँ हाउस होल्ड आफिसर एवं प्रमुख प्रशासक श्री मदनमोहन जी और कैलादेवी मंदिर नियुक्त किया। उन्होंने बड़ी कुशलता से हाउस होल्ड और ट्रस्टों का प्रशासन किया, जिससे महाराजा बहुत सन्तुष्ट हुए।

कई वर्षों के बाद आपको कार्य से वैराग्य हो गया और कहा कि मैंने घर का कार्य कर लिया अब मुझे धार्मिक कार्य करना चाहिए। आखिर जाना है तो परलोक भी सुधारना चाहिए और अपना इस्तीफा महाराजा को सौंप दिया। इससे महाराज इस्तीफा देख कर बहुत दु:खी हुये। कहा कि आप जैसा कुशल प्रशासक मिलना मुशिकल है। आप यहीं रहिये। तब श्री सोलंकी साहब ने कहा कि मैं भगवान्‌ श्री दीपनारायण महाप्रभुजी को अपने आप को समर्पित कर चुका हूँ इसलिए हमारे पूज्य श्री सतगुरु देव विश्व गुरुदेव महामण्डलेश्वर परमहंस योगीराज श्री स्वामी महेश्वरानन्द जी महाराज के आज्ञाधीन हूँ। मेरा जीवन उनके हाथ में है। तब महाराजा, महाराणी जी राजमाता साहेबा जी, विश्व दीपगुरु कुल आश्रम, जाडन आये और पूज्य श्री विश्वगुरु महामण्डलेश्वर योगीराज परमहंस स्वामी महेश्वरानन्दजी की सेवा में हाथ जोड़कर प्रार्थना की, " हे गुरुदेव! मेरा प्रशासन सब ठप हो गया है। इस स्थिति में सुधार लाने के लिए आप वापिस कुछ समय के लिए श्री सोलंकी जी को भेजने की कृपा करें। हर महीने में पाँच दिन आकर मेरा शासन वापिस सम्भालें।" तब श्री परमहंस योगीराज ने श्री महावीर सिंह सोलंकी से कहा कि कुछ समय के लिए करौली जाओ और संस्थाओं का कार्य व्यवस्थित कर आओ। आज्ञा शिरोधार्य करके हर महीने पाँच दिन करौली जाते और कार्य को व्यवस्थित करते रहे। यह सिलसिला छह महीने तक चला। फिर गुरु आज्ञानुसार करौली जाना बंद कर दिया व विश्वदीप गुरुकुल में ही तन्मयता से कार्य करने लगे।

सारा आश्रम कार्य संभाल लिया । बड़ी कुशलता से आश्रम की सब प्रकार से सेवा करते हैं और इस समय ॐ विश्व दीप गुरुकुल आश्रम के आप प्रबन्ध निदेशक हैं। आपकी विशेषता :-

1. आश्रम की इतनी सेवा करते हुए भी आश्रम की चाय तक नहीं पीते थे। जो दूध लेते थे उसके पैसे अपनी जेब से देते थे, और खाने, पीने के सामान अपने पैसों से लाते थे। भोजन अपने हाथ से बनाकर खाते थे और कहते थे मेरे पास जो कुछ है वह भगवान्‌ का दिया हुआ है।

2. आपकी ठकुरानी जी भी परम धर्मात्मा, पतिव्रता है।
—आपका हिन्दू धर्म सम्राट परमहंस स्वामी माधवानन्द

ॐ